BJP meeting in kota: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) के लिए पहली लिस्ट जारी करने और ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के साथ ही बीजेपी (bjp) ने तैयारियां तेज कर दी है. 5 साल बाद सत्ता में फिर से वापसी करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद कमान हाथ में ले चुके हैं. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोटा और अजमेर दौरे पर हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के गढ़ हाड़ौती संभाग की कुल 17 विधानसभा सीटों को साधने के लिए बीजेपी मंथन कर रही है. बता दें कि चार जिलों की 17 सीटों में 10 बीजेपी और 7 कांग्रेस के पास है.
ADVERTISEMENT
कोटा संभाग को लेकर पार्टी की यह अहम बैठक कोटा में DCM रोड़ स्थित एक होटल में हो रही है. जिसमें झालावाड़, बारां, कोटा और बूंदी लोकसभा क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेंगे. खास बात यह है कि खुद पूर्व सीएम इस बैठक में मौजूद नहीं हैं. जब इस बारे में पार्टी के नेताओं से सवाल किया तो उन्होंने भी इस बारे में स्पष्ट वजह पता नहीं होने की बात कही.
हाड़ौती का क्या है समीकरण?
इस क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वर्तमान नगरीय विकास मंत्री शांंती धारीवाल सहित कई प्रमुख नेता आते हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी कोटा-बूंदी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं. क्षेत्र की बात करें तो आखिरी विधानसभा चुनाव में कोटा और बारां में कांग्रेस, वहीं, बूंदी और झालवाड़ में बीजेपी को बढ़त हासिल हुई थी. साथ ही बारां में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और बीजेपी नेता मदन दिलावर का दबदबा है.
जानिए इस क्षेत्र की सीटवार स्थिति?
कोटाः
कोटा उत्तर – शांति कुमार धारीवाल कांग्रेस
कोटा दक्षिण – संदीप शर्मा भाजपा
सांगोद – भरत सिंह कुंदनपुर कांग्रेस
लाडपुरा – कल्पना देवी भाजपा
रामगंजमंडी – मदन दिलावर भाजपा
पीपल्दा – रामनारायण मीणा कांग्रेस
बूंदी:
बून्दी – अशोक डोगरा भाजपा
हिंडोली – अशोक चांदना कांग्रेस
केशवराय पाटन – चंद्रकांता मेघवाल भाजपा
झालावाड़:
झालरापाटन – वसून्धरा राजे भाजपा
खानपुर – नरेन्द्र नागर भाजपा
मनोहरथाना – गोविंद रानीपूरिया भाजपा
डग – कालूलाल मेघवाल भाजपा
बारां:
अंता – प्रमोद जैन भाया काग्रेंस
अटरु – पानाचंद मेघवाल काग्रेंस
किशनगंज – निर्मला सहरिया कांग्रेस
छबड़ा – प्रताप सिंह सिंघवी भाजपा
कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले विश्वेंद्र सिंह का बयान- “इस बार चुनाव लड़ना मेरे मन में नहीं… “
ADVERTISEMENT


