चुनाव हारने के बाद पूनिया बोले- यह हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वाली, कर दिया बड़ा ऐलान

Rajasthan election 2023 result: बीजेपी जहां बहुमत के आंकड़े को पार कर गई. वहीं, पार्टी के नेता सतीश पूनिया की आमेर में हार हो गई. जिसके बाद पूनिया गुट को बड़ा झटका लगा है. वहीं, खुद पूनिया ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्होंने बड़ा ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस […]

NewsTak

राजस्थान तक

follow google news

Rajasthan election 2023 result: बीजेपी जहां बहुमत के आंकड़े को पार कर गई. वहीं, पार्टी के नेता सतीश पूनिया की आमेर में हार हो गई. जिसके बाद पूनिया गुट को बड़ा झटका लगा है. वहीं, खुद पूनिया ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्होंने बड़ा ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी प्रशांत शर्मा को बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि आमेर के विकास को गति मिलती रहेगी. इस दौरान भावनात्मक पोस्ट करते हुए कहा “आमेर से मेरा रिश्ता दस बरसों से है, 2013 में पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ने आया था, चुनाव में मात्र 329 वोटों की हार हुई. लेकिन भाजपा की सरकार के दौरान हमने यहां विकास को मुद्दा बनाकर काम किया. हालांकि लोग कहते हैं कि यहां बड़ी-बड़ी जातियों का बाहुल्य है और जातियों के इस जंजाल में जाति से ऊपर उठकर कोई विकास की सोचें थोड़ा मुश्किल है.”

Read more!

पूनिया ने कहा कि 2013-2018 में हमने कोशिश की और थोड़ा सफल हुए. विकास कार्यों से लेकर कोरोना के दौरान सेवाकार्यों से लोगों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की थी. लेकिन शायद लोगों को समझाने में हम विफल रहे. माना कि चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं.

“आमेर की हार आघात जैसी”

उन्होंने कहा कि आमेर की यह हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वाली है, एक आघात जैसी है. हमने सपने देखे थे कि आमेर इस बार रिवाज बदलेगा और हम मिलकर सरकार के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का बेहतरीन काम करके इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे. उन्होंने ऐलान किया कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊंगा. पार्टी नेतृत्व को भी मैं अपने निर्णय से अवगत करवाकर आग्रह करूंगा कि यहां की समस्याओं के समाधान के लिए योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति करें. साथ ही एक लंबे अरसे से पार्टी संगठन को पूरा समय देने के कारण पारिवारिक कामों से दूर रहा हूं. अब मैं कुछ समय अपने पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगाऊँगा.

    follow google news