बीजेपी का ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन लॉन्च, नड्डा का गहलोत पर निशाना, बताया यूपीए की ये फुल फॉर्म

राजस्थान तक

16 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 16 2023 10:27 AM)

BJP launched Campaign Nahi Sahega Rajasthan: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन को लॉन्च किया. चुनावी साल में बीजेपी के इस कार्यक्रम से संबधित ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया गया. जानकारी के मुताबिक यह आंदोलन राज्य की सभी 200 विधानसभा स्तर तक किया जाएगा. यह आंदोलन 1 […]

बीजेपी का 'नहीं सहेगा राजस्थान' आंदोलन लॉन्च, नड्डा का गहलोत पर निशाना, बताई यूपीए की ये फुल फॉर्म
बीजेपी का 'नहीं सहेगा राजस्थान' आंदोलन लॉन्च, नड्डा का गहलोत पर निशाना, बताई यूपीए की ये फुल फॉर्म
Google CTA

BJP launched Campaign Nahi Sahega Rajasthan: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन को लॉन्च किया. चुनावी साल में बीजेपी के इस कार्यक्रम से संबधित ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया गया. जानकारी के मुताबिक यह आंदोलन राज्य की सभी 200 विधानसभा स्तर तक किया जाएगा. यह आंदोलन 1 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान नड्डा़ समेत तमाम बीजेपी के नेताओं ने ‘फेल कार्ड’ भी लॉन्च किया गया.

Read more!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि यूपीए की फुल फॉर्म बताई. उन्होंने कहा कि यू फॉर उत्पीड़न वाली सरकार, पी फॉर पक्षपात और ए फॉर अत्याचार वाली सरकार है. थानागाजी के गैंगरेप को लेकर सरकार पर हमला बोला. खाजूवाला केस में रक्षक ही भक्षक बन गए. ये है गहलोत की सरकार.

एक कांग्रेस का नेता जो मंत्री है, वो विधानसभा में भी ऐसी बात करते हैं जो बोलने में भी शर्म आती है. इस दौरान उनका निशाना यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के मर्दों के प्रदेश वाले बयान पर था. अब राजस्थान की गहलोत सरकार को जनता नहीं सहने वाली है. यहीं जयपुर में बम ब्लास्ट हुआ. वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थी और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डाला गया. उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई. जैसे ही गहलोत सरकार आई, केस ढीला पड़ गया और तुष्टीकरण हुआ. गहलोत ने तुष्टीकरण किया.

आज राजस्थान में 1212 दंगों की संख्या हो गई है. वहीं, बड़ी संख्या में दंगाईयों को छोड़ने का काम भी गहलोत सरकार ने किया है. पूर्व में राज्य मंत्री का दर्जा लेने वाला कांग्रेसी नेता भी 18 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा गया है.