अमित शाह ने एक बार फिर की वसुंधरा की तारीफ, राजे के काम के जरिए गहलोत पर कसा तंज

राजस्थान तक

• 12:50 PM • 03 Sep 2023

Amit Shah again praised Vasundhara Raje: बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा को जब अमित शाह (amit shah) ने हरी झंडी दिखाई तो बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे. वहीं, एक बार शाह और वसुंधरा राजे (vasundhara raje) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पार्टी की ओर से खुद की दावेदारी को लेकर इंतजार कर […]

NewsTak
Google CTA

Amit Shah again praised Vasundhara Raje: बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा को जब अमित शाह (amit shah) ने हरी झंडी दिखाई तो बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे. वहीं, एक बार शाह और वसुंधरा राजे (vasundhara raje) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पार्टी की ओर से खुद की दावेदारी को लेकर इंतजार कर रही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए एक बार फिर सकारात्मक संकेत मिला है. जिसके बाद से कयास भी लगने शुरू हो गए है. दरअसल, जब शाह ने यात्रा को संबोधित किया तो उन्होंने राजे की भी तारीफ कर दी. पूर्व सीएम के कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज की जमकर सराहना की और साथ ही गहलोत सरकार पर भी जमकर हमला बोला. गौरतलब है कि इससे पहले भी मेवाड़ में एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने वसुंधरा राजे के सीएम कार्यकाल के दौरान हुए कामों की तारीफ की थी.

Read more!

शाह ने कहा कि विकास की परिभाषा उन्होंने (वसुंधरा राजे) बताई. अमित शाह ने कहां की परिवर्तन यात्रा के समाप्त होने के बाद गहलोत सरकार जाने का समय निश्चित तय होगा. साथ ही कहा कि अशोक गहलोतजी मेरे सवाल का जवाब दीजिए. बताइए यूपीए सरकार ने क्या किया राजस्थान के लिए? आप हिसाब नहीं देंगे. पर में बनिए का बेटा हूं. यूपीए सरकार ने दस साल में एक लाख साठ हजार करोड़ दिया।मोदी जी ने आठ साल में आठ लाख करोड़ दिए.

सीएम गहलोत पर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे राजस्थान में तुष्टिकरण करके माहौल खराब कर रहे हैं. कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई. विजय दशमी पर पथ संचलन पर रोक लगाई औऱ अलवर में पुराना मंदिर तोड़ दिया. यह काम अशोक गहलोत सरकार ने किया. सालासर दरबार में बुल्डोजर चलाकर तोड़ दिया और गौ शाला भी तोड़ दी हैं. ऐसी गहलोत सरकार को उखाड़ के फेंक देना हैं.

अमित शाह बोले- जादूगर हैं गहलोत

उन्होंने लाल डायरी के मुद्दे को भी एक बार फिर उठाते हुए कहा कि गहलोत साहब को एक दिक्कत हैं, लाल कपड़ा पहने कर आए हैं तो उन्हें लाल डायरी ही नजर आती हैं. यह लाल डायरी में गहलोत सरकार की भ्रष्टाचार का हिसाब किताब हैं. इस डायरी में खनन विभाग के 66 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का जिक्र हैं, सचिवालय से दो करोड़ रुपए और टीचर भर्ती के भ्रष्टाचार का जिक्र हैं. वहीं, तंज कसते हुए कहा कि गहलोत कहते हैं की वह जादूगर हैं. कोई जादूगर टोपी गायब करता था, कोई रुमाल. लेकिन जादूगर गहलोत ने तो प्रदेश से बिजली, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा को गायब कर दिया.