ERCP पर गहलोत को जवाब! वसुंधरा राजे बोलीं- राजस्थान के हिस्से का एक बूंद भी पानी कम नहीं होने देंगे

राजस्थान तक

• 01:39 PM • 02 Sep 2023

Vasundhara raje on ERCP: राजस्थान चुनाव (rajasthan election) को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने हरी झंडी दिखाई. वहीं, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गहलोत सरकार को घेरा. जिस ईआरसीपी को लेकर गहलोत समेत पूरा कांग्रेस का कुनबा केंद्र की बीजेपी सरकार […]

NewsTak
Google CTA

Vasundhara raje on ERCP: राजस्थान चुनाव (rajasthan election) को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने हरी झंडी दिखाई. वहीं, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गहलोत सरकार को घेरा. जिस ईआरसीपी को लेकर गहलोत समेत पूरा कांग्रेस का कुनबा केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरता दिखता है. उसी मुद्दे पर राजे ने गहलोत को घेरा. उन्होंने कहा कि राजस्थान के हिस्से का एक बूंद भी पानी कम नहीं होने देंगे.

Read more!

परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के दौरान सवाईमाधोपुर में संबोधन किया. पूर्व सीएम ने कहा कि चाहे उन्हें कितना ही खून-पसीना बहाना पड़े. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के हितों की नहीं खुद के हितों की चिंता है.

राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिये उनकी बीजेपी सरकार ने 25 अगस्त 2005 को मध्यप्रदेश के साथ नदियों के पानी के बंटवारे को लेकर समझौता किया. लेकिन दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आ गई और ईआरसीपी ठंडे बस्ते में डाल दी गई. हमारी सरकार दोबारा आई तो हमने डीपीआर बना कर इसका काम आगे बढ़ाया. वर्ष 2017-18 और 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का काम शुरू किया.

सरकार ने नहीं किया गंभीर प्रयास- राजे

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिये साढ़े 4 साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया. इसलिए 13 जिलों की जनता प्यासी रही. जबकि मध्यप्रदेश ने तो समझौते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिए. जिनसे उस क्षेत्र को 2.25 लाख हैक्टेयर सिंचाई और पेयजल मिलेगा. तीसरे बांध पाटनपुर का काम भी निर्माणाधीन है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के हितों पर कठुराघात नहीं होने देंगे. कमल खिलायेंगे. भाजपा को लाएंगे.