Assembly Speaker CP Joshi In BJP’s Campaign: राजस्थान में बीजेपी (BJP) के एक नेता के चुनावी प्रचार का पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, जो फोटो वायरल हो रही है उसमें ऑटो रिक्शा पर एक बैनर लगा हुआ है जिस पर बीजेपी नेताओं के साथ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) की तस्वीर भी लगी हुई दिखाई दे रही है. वायरल फोटो में दावा किया जा रहा है कि यह बैनर रेवदर विधानसभा से बीजेपी नेता रमेश कोली का है. बैनर के वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए जब ‘राजस्थान तक’ ने बीजेपी नेता रमेश कोली से फोन पर बात की तो उन्होंने इस पूरे मामले की हकीकत बताई.
ADVERTISEMENT
रमेश कोली ने बताया कि ओटो रिक्शा पर लगे बैनर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का फोटो गलती से छप गया. जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने तुरंत प्रेस ऑपरेटर से इसकी जानकारी मांगी. बीजेपी नेता रमेश कोली ने बताया कि प्रेस ऑपरेटर ने प्रिंटिग में हुई अपनी गलती को मानते हुए दोबारा नए बैनर प्रिंट कर दिए.
रानाडी गांव के रहने वाले बीजेपी नेता रमेश कोली को रेवदर विधानसभा में बूथ से बूथ जन सम्पर्क अभियान के सह-संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह प्रचार के लिए 3 ऑटो रिक्शा किराये पर लेकर उन पर बैनर बंधवाया और अन्य काम में व्यस्त हो गए. बाद में उन्हें पोस्टर में गलती से विधानसभा अध्यक्ष की फोटो लगने की जानकारी मिली जिसे ठीक करवा दिया गया.
फ्लेक्स प्रिंटिंग ऑपरेटर ने अपनी गलती मान ली: बीजेपी नेता
भाजपा नेता रमेश कोली ने बताया कि यह मानवीय त्रुटी है जिसे महज 10 मिनट में सुधार लिया गया था. लेकिन कुछ साजिशकर्ताओं ने इस फोटो को सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया कि यह एक मानवीय त्रुटी है. फ्लेक्स प्रिंटिग ऑपरेटर ने गलती से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष सीपी जोशी का फोटो बैनर पर प्रिंट कर दिया. इस बारे में फ्लेक्स ऑपरेटर ने अपनी गलती मांन ली है और दोबारा नए बैनर छाप दिए है.
यह भी पढ़ें: BJP का पोस्टर हुआ वायरल, जिस किसान की फोटो उसने कहा- ‘मेरी जमीन नहीं हुई नीलाम’
ADVERTISEMENT


