पेपर लीक मुद्दे पर एकजुट हुई बीजेपी, वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा किरोड़ी अकेले नहीं हम उनके साथ

राजस्थान तक

29 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 29 2023 3:42 PM)

Rajasthan News: पेपर लीक के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पार्टी का साथ मिलता दिख रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि इस मामले में किरोड़ीलाल मीणा अकेले नहीं है. हम सब उनके साथ हैं. पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि रीट, आरएएस और कांस्टेबल सहित 16 भर्ती परीक्षाओं […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: पेपर लीक के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पार्टी का साथ मिलता दिख रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि इस मामले में किरोड़ीलाल मीणा अकेले नहीं है. हम सब उनके साथ हैं. पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि रीट, आरएएस और कांस्टेबल सहित 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की CBI से जांच की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद पिछले छह दिन से धरने पर हैं. लेकिन आश्चर्य है कि राजस्थान की की कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवाओं के सपनों की जरा भी परवाह नहीं है.

Read more!

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के बयान पर डोटासरा का तंज- BJP सरकार ने की गुर्जरों की हत्या, अब उन्हीं से जोड़ा नाता

वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के सपने कुचल रही है. सरकार भूल रही है कि युवाओं का यह जन आक्रोश इस सरकार के डूबते जहाज में अंतिम कील साबित होगा. सरकार को यह भी याद रहे कि युवाओं को अपना हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ है.

गौरतलब है कि पेपरलीक को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का पिछले 5 दिन से धरना जारी है. पहले हजारों की संख्या में दौसा से जयपुर कूच करने निकले. लेकिन विधानसभा घेरने के ऐलान के चलते उनको घाट की गुनी टनल के पास ही प्रशासन ने रोक लिया. रविवार को बारिश के बावजूद भी अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर बैठे रहे.

सांसद मीणा ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस सरकार ने हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया तो प्रदेश के बेरोजगार युवा राजधानी जयपुर में सरकार के खिलाफ महापड़ाव डालेंगे. इस मामले में सांसद के समर्थन में बीजेपी के अन्य नेता भी उतर गए हैं.

यह भी पढ़ेंः अजमेर दरगाह में विवाद का वीडियो वायरल, कुल की रस्म के दौरान नारे लगाने पर हुआ विवाद!