Rajasthan Election 2023: चुनाव को लेकर बीजेपी का मंथन, सवाईमाधोपुर में बुलाई अहम बैठक

सुनील जोशी

09 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 10 2023 8:36 AM)

BJP Meeting in Sawai Madhopur: आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी ने अहम बैठक बुलाई है. पार्टी की यह विजय संकल्प बैठक सवाईमाधोपुर के रणथंभौर स्थित होटल नारगढ़ में आयोजित की जा रही है. जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस सरकार […]

NewsTak
Google CTA

BJP Meeting in Sawai Madhopur: आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी ने अहम बैठक बुलाई है. पार्टी की यह विजय संकल्प बैठक सवाईमाधोपुर के रणथंभौर स्थित होटल नारगढ़ में आयोजित की जा रही है. जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं.

Read more!

बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने और बीजेपी की सत्ता में वापसी को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद हैं.

साथ ही सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, सांसद दिया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शिरकत कर रहे हैंं. यह मीटिंग अगले दो दिन चलेगी. भाजपा की महा मंथन बैठक चलेगी । जिसमे महत्वपूर्ण रणनीति आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तय की जाएगी.