'बेटी की शादी के लिए बॉस नहीं दे रहे थे छुट्टी' फिर रेलवे कर्मचारी ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय में सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत 59 साल के नरसी मीणा ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

jaipur
jaipur

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय में सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत 59 साल के नरसी मीणा ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने काम के दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बेटी की शादी के लिए छुट्टी न दिए जाने का उल्लेख किया.

Read more!

आत्महत्या की घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, नरसी मीणा सोमवार सुबह नियमित रूप से अपने कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अपना मोबाइल फोन और टिफिन टेबल पर छोड़ा और अचानक लापता हो गए. जब लंच के समय वे सहकर्मियों को नहीं दिखे, तो उनकी खोज शुरू हुई. बाद में, उन्हें कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में फायर होज से लटका हुआ पाया गया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. 

सुसाइड नोट में लगाया ये आरोप

मौके से बरामद सुसाइड नोट में नरसी मीणा ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा कि बेटी की शादी के लिए छुट्टी की बार-बार अपील के बावजूद उनकी बात अनसुनी की गई. मीणा अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे और इस घटना से उनका परिवार गहरे सदमे में है.

परिवार का आया ये बयान

मीणा के ससुर और सहयोगियों का कहना है कि वे कई दिनों से अपने वरिष्ठ अधिकारियों से छुट्टी के लिए गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्हें बार-बार मना कर दिया गया. परिवार का आरोप है कि इसी उत्पीड़न और उपेक्षा के कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया.

पुलिस की जांच जारी

जवाहर सर्कल थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेंगे.

    follow google news