Rajasthan election: चुनाव को लेकर बीएसपी ने शुरू की तैयारी, आकाश आनंद ने किया बड़ा ऐलान!

राजस्थान तक

16 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 16 2023 4:09 AM)

BSP leader Akash anand road show in Rajasthan: इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly election) में बीएसपी (bsp) एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है. लगातार प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की सक्रियता को तेज करने में जुटी हुई है. मायावती (mayawati) […]

NewsTak
Google CTA

BSP leader Akash anand road show in Rajasthan: इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly election) में बीएसपी (bsp) एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है. लगातार प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की सक्रियता को तेज करने में जुटी हुई है. मायावती (mayawati) के भतीजे और पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद अब आक्रामक रूख अपनाते दिख रहे हैं.

Read more!

उन्होंने एक ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि ‘परिवर्तन का बिगुल बजाने के लिए मैं कल से राजस्थान सरकार को नींद से जगाने जा रहा हूं. साढ़े तीन हज़ार किलो मीटर का सफर मैं अपने हज़ारों साथियों के साथ तय करूंगा.’ इस साल के आखिर में प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा कदम है. जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त से वे राजस्थान में रोड शो करेंगे.

चंद्रशेखर भी साध रहे दलित वोट बैंक

वहीं, बीएसपी के सामने आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद भी चुनौती पेश कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं. चुनावी साल में दलित वोट बैंक के सहारे राजनीति की जुगत में जुटे आजाद प्रदेश में लगातार दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठा रहे हैं. हाल ही में जब यूपी के सहारनपुर में उन पर हमला हुआ था, तो उसके बाद उन्होंने पहला दौरा भरतपुर जिले का किया.