CA Final Result 2024 Topper marksheet: AIR 5th रैंक वाले जयपुर के रोहन की मार्कशीट उड़ा देगी होश

राजस्थान तक

• 05:44 PM • 11 Jul 2024

CA Final Result 2024 Declared : रोहन गर्ग एक यूट्यूबर भी हैं. जब रिजल्ट आया तब उन्होंने यूट्यूब पर लाइव इसका लाइव किया और अपने रिजल्ट के साथ खुशी जाहिर की.

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

ICAI (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया)  ने सीए फाइनल 2024 और सीए इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. CA फाइनल (CA Final Result 2024 Topper marksheet) में जयपुर के रहने वाले रोहन गर्ग ने ऑल इंडिया पांचवी रैंक हासिल कर राजस्थान और जयपुर (jaipur news) के साथ अपने परिवार का नाम रौशन किया है. जयपुर के सांगानेर के रहने वाले रोहन गर्ग ने 600 में से 473 अंक हासिल किया है. 

Read more!

रोहन गर्ग (CA Final Result 2024 Topper  rohan garg marksheet) एक यूट्यूबर भी हैं. जब रिजल्ट आया तब उन्होंने यूट्यूब पर लाइव इसका लाइव किया. इस दौरान रोहन ने बताया कि वे ब्लैक शर्ट पहनकर लाइव में आने वाले थे पर उनकी मम्मी ने बताया कि शुभ काम हो तो ब्लैक नहीं पहनते. तब रोहन ने ब्लू शर्ट पहल ली. आपको बता दें कि रोहन की मां नर्स हैं. तो आपको रोहन की मार्कशीट दिखा देते हैं जिसमें उन्होंने 78.33 फीसदी अंक हासिल किए हैं.

 

रोहन ने बताया सक्सेज मंत्रा

रोहन ने सीएम इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया 27वीं और सीएम फाउंडेशन में ऑल इंडिया 19वां रैंक हासिल किया था. 
रोहन गर्ग यूट्यूब पर सीएम की प्रिपरेशन को लेकर वीडियोज बनाते रहते हैं और इनके 11.1 फालॉअर्स हैं. रोहन ने राजस्थान तक से खास बातचीत में बताया कि वे रोजाना 7-8 घंटे पढ़ते थे. रोहन का कहना है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में ब्रेक नहीं लिया और कंटीन्यूटी बनाकर प्रिपरेशन की. 

यूट्यूब के बहाने होता था रिवीजन

यूट्यूब पर वे अपनी पढ़ाई के ही वीडियो डालते थे जिससे उनका रिवीजन हो जाता था. इसके अलावा वो फिटनेस फ्रीक हैं. जिम जाकर खुद को फिट रखते हैं. रोहन ने बताया कि वे अपना खुद को कोचिंग शुरू करेंगे और वहां डायरेक्ट टैक्स पढ़ाएंगे.