डिप्टी सीएम दीया कुमारी को मिलेगा गृह विभाग? लिस्ट जमकर हो रही वायरल!

राजस्थान तक

14 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 14 2023 3:20 PM)

Diya kumari: राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद अब सभी की निगाहें मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है. कल 15 दिसंबर को नए सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. इसी के साथ मंत्रिमंडल (Rajasthan New Cabinet) के शपथग्रहण की भी संभावना है. लेकिन इससे पहले ही एक लिस्ट सोशल मीडिया पर जमकर […]

कौन हैं दीया कुमारी जिनके CM बनने की चर्चाएं हुईं तेज, इस सीट से बंपर वोटों से जीती
कौन हैं दीया कुमारी जिनके CM बनने की चर्चाएं हुईं तेज, इस सीट से बंपर वोटों से जीती
Google CTA

Diya kumari: राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद अब सभी की निगाहें मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है. कल 15 दिसंबर को नए सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. इसी के साथ मंत्रिमंडल (Rajasthan New Cabinet) के शपथग्रहण की भी संभावना है. लेकिन इससे पहले ही एक लिस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें कई विधायकों को मंत्री बनाने की  की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस सूची में 20 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाने की बात कही गई है. साथ ही दावा किया गया है कि 11 राज्य मंत्री भी बनेंगे. इस वायरल लिस्ट में उनके विभागों की डिटेल भी बताई गई है. ऐसे में इन नेताओं के नाम सामने आने के बाद उनके समर्थकों की हलचल बढ़ गई है.

Read more!

वायरल लिस्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वित्त विभाग, कार्मिक और डीपीआर का जिम्मा संभालेंगे. जबकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अलावा किरोड़ी लाल मीणा को चिकित्सा-स्वास्थ्य का जिक्र है.

हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है. ऐसे में मंत्रिमंडल घोषित होने से पहले ही मंत्रियों के नाम व उनके विभाग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

इधर, राजपूतों ने की दीया कुमारी के लिए मांग

पहली बार 2 डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद अब माहौल गरमा गया है. दीया कुमारी को भी डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद राजपूत समाज खासा उत्साहित है, लेकिन एक मलाल भी है. उनके मन में एक कसक यह भी रह गई कि दीया कुमारी मुख्यमंत्री नहीं बनी, फिर भी राजपूत समाज संतुष्ट है. अब राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि घूंघट प्रथा से ऊपर उठकर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठना बड़ी उपलब्धि है और अब यदि उन्हें गृह विभाग मिल जाए तो वह बीती सरकार में बढ़े महिला अत्याचार और क्राइम के ग्राफ को कम करने की दिशा में बड़े कदम उठा सकती हैं.