राजस्थान में भी होगी जातिगत जनगणना! चुनाव से पहले CM गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान तक

06 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 6 2023 4:57 PM)

CM Ashok Gehlot on caste census: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब राजस्थान में भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना होगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. सीएम गहलोत ने कहा, “राजस्थान में भी बिहार […]

राजस्थान में भी होगी जातिगत जनगणना, CM गहलोत ने किया ऐलान
राजस्थान में भी होगी जातिगत जनगणना, CM गहलोत ने किया ऐलान
Google CTA

CM Ashok Gehlot on caste census: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब राजस्थान में भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना होगी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.

Read more!

सीएम गहलोत ने कहा, “राजस्थान में भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना होगी. राहुल गांधी जी ने कहा है कि जिसकी जितनी संख्या उसका उतना हक होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा होगा- ‘काम किया है दिल से, कांग्रेस फिर से’.

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने जातिगत जनगणना पर उठाए थे सवाल

अगस्त 2023 में जयपुर में कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक हुई थी. उस समय कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने जातिगत जनगणना करवाने का विरोध किया था. उन्होंने जातिगत जनगणना से चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होने की आशंका भी जताई थी. इस बात पर गहलोत ने रघु शर्मा पर तंज कसते हुए कहा था कि तुम तो नेशनल लीडर हो, राहुल गांधी से ही सीधी बात क्यों नहीं कर लेते?

कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला

जातिगत जनगणना पर यह फैसला कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया. इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे. प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आने वाले सोमवार को सीडब्ल्यूसी की भी बैठक होनी है.

यह भी पढ़ें: सीएम ने की 3 नए जिलों की घोषणा, अब सुजानगढ़, मालपुरा और कुमाचन समेत प्रदेश में होंगे 53 जिले