गहलोत ने पीएम मोदी पर बोला करारा हमला, बीजेपी को बताया ढोंगी

राजस्थान तक

• 01:53 PM • 20 Nov 2023

Ashok gehlot: अलवर के कंपनी बाग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) की सभा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास ईडी है, तो मेरे पास गारंटी है. मोदी (narendra modi) कहते है कि उनकी गारंटी पक्की है. लेकिन चुनाव के बाद पांच […]

NewsTak
Google CTA

Ashok gehlot: अलवर के कंपनी बाग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) की सभा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास ईडी है, तो मेरे पास गारंटी है. मोदी (narendra modi) कहते है कि उनकी गारंटी पक्की है. लेकिन चुनाव के बाद पांच साल तक वो नजर नहीं आएंगे. गहलोत ने बीजेपी के लोगों को ढोंगी कहते हुए कहा कि वो केवल धर्म जाति की बात करते हैं और लोगों को आपस में लड़ने का काम करते हैं. कांग्रेस सरकार ने जो 5 साल काम किया. उसमें कोई कमी नहीं निकल पा रहे हैं.

Read more!

बता दें कि गहलोत की इस सभा में अलवर शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी अजय अग्रवाल, अलवर ग्रामीण सीट से प्रत्याशी टीकाराम जूली और रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि 5 साल तक जो काम किया, आप लोगों ने तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है. कांग्रेस की सरकार गिराने का प्रयास किया. पांच साल जो काम किया, उसकी कमी नहीं निकाल कर पा रहे हैं.

“मोदी के मुंह से यह भाषा गलत है”

प्रधानमंत्री के मुंह से यह भाषा गलत है. सभी की एक ही भाषा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हो या गृहमंत्री अमित शाह सभी एक भाषा में बोलते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री को नंबर वन व नंबर टू कहा. गहलोत ने कहा भाजपा के पास ईडी है, मेरे पास गारंटी है. मोदी की गारंटी पक्की है. चुनाव के बाद मोदी पांच साल तक नहीं आएंगे. वो सड़क बनाएंगे या क्या करेंगे?

5 लाख परिवारों को 400 रुपए में देंगे सिलेंडर

गहलोत ने बीजेपी को ढोंगी बताया. उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर बनती है, तो सिलेंडर का दायरा बढ़ा रहे हैं. एक करोड़ 5 लाख परिवार को 400 रुपए में सिलेंडर देंगें. 15 लाख के मुआवजा देने के बीमा करवाया जाएगा. राजीव गांधी का सपना था कि देश के युवा आगे बढ़े पूरी दुनिया में नाम करें. देश में आईटी क्रांति के पीछे भी राजीव गांधी का हाथ था. लेकिन अब मैं समझ चुका हूं, व्यक्ति को अंग्रेजी आना आवश्यक है. सरकार बनते ही युवाओं को टैबलेट व लेपटॉप दिया जाएगा. ओपीएस से कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. इसका कानून पास किया जाएगा.