सीएम सलाहकार ने विधानसभा में कैबिनेट मंत्री को घेरा, सरकार की योजना पर खड़े किए सवाल, जानें

राजस्थान तक

• 10:09 AM • 30 Jan 2023

Rajasthan Budget session 2023: राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गहलोत सरकार पर विपक्ष ही नहीं बल्कि सरकार में बैठे लोग भी हमलावर है. सदन के प्रश्नकाल के दौरान सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार और ​गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने सरकार की योजनाओं पर ही सवाल खड़े कर दिए. 16 साल से लंबित […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Budget session 2023: राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गहलोत सरकार पर विपक्ष ही नहीं बल्कि सरकार में बैठे लोग भी हमलावर है. सदन के प्रश्नकाल के दौरान सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार और ​गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने सरकार की योजनाओं पर ही सवाल खड़े कर दिए. 16 साल से लंबित चंबल-नादौती पेयजल प्रोजेक्ट को लेकर सरकार को जमकर घेरा. मीणा ने कहा कि मेरा क्षेत्र पानी के लिए तरस रहा है. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा.

Read more!

सीएम सलाहकार ने कहा कि यह काम 2008 में पूरा होना था. लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ. मैं मंत्रीजी से पूछना चाहूंगा कि यह काम कब पूरा होगा. जो क्षेत्र बच गए उस क्षेत्र में पानी पहुंचाने का इरादा है या नहीं? इसके बाद उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए.

इस दौरान विधायक ने आरोप लगाए कि जिस कंपनी को काम दिया उसे 2008 तक पहले फेज का और 2016 तक दूसरे फेज का काम पूरा करना था. कंपनी ने 478 करोड़ रुपए का टेंडर लिया था. पहले फेज में 279 करोड़ रुपए का काम स्वीकृत होना था. उसमें से कंपनी ने 269 करोड़ रुपए तो ले लिए. इतना समय बीत जाने के बावजूद भी काम पूरा नहीं हुआ.

मंत्री ने स्वीकारी देरी से काम होने की बात
जलदाय मंत्री महेश जोशी ने जवाब में कहा कि काम देरी से हुआ है. लेकिन यह देरी पर्यावरणीय मामलों में स्वीकृति के चलते भी हुई. साथ ही कंपनी पर पैनल्टी भी लगाई है. मंत्री के जवाब देने के बाद रामकेश मीणा ने कहा कि ऐसी कंपनी जो अब काम पूरा नहीं कर रही और पेमेंट पूरा ले चुकी है. ऐसी कंपनी पर क्या कार्रवाई की है. विधायक ने कहा कि यह कोई तरीका नहीं है. जिसके बाद बीच में बोलने के चलते रामकेश मीणा को स्पीकर ने भी टोका. वहीं, इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री का कहना है कि कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः नकली ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी के आखों में डाली मिर्च, लूट ले गए अंगूठी, देखें वीडियो