दौसा में प्रियंका गांधी के सामने गहलोत और पायलट ने आपसी मनमुटाव पर इशारा कर कही ये बात

राजस्थान तक

• 11:25 AM • 20 Oct 2023

Ashok gehlot and Sachin pilot in Public meeting: कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी की आज दौसा में जनसभा हुई. जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) ने भी संबोधित किया. इस मौके पर दोनों नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की भी बात कही. पायलट ने कहा […]

NewsTak
Google CTA

Ashok gehlot and Sachin pilot in Public meeting: कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी की आज दौसा में जनसभा हुई. जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) ने भी संबोधित किया. इस मौके पर दोनों नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की भी बात कही. पायलट ने कहा कि केंद्र की सरकार भेदभाव की भावना से काम कर रही है. सभी 25 सांसद राजस्थान से हैं. उनके मंत्री इसलिए भेदभाव कर रहे हैं, क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है. उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार दोबारा बनेगी. हम उन गांव पंचायतों को डीपीआर में शामिल करेंगे, जो पंचायत ईआरसीपी में नहीं है.

Read more!

पायलट ने कहा कि कांग्रेस की हवा चल रही हैं. राजस्थान में 25 साल की परिपाटी है, उसे तोड़ना पड़ेगा और यह काम दौसा जिला ही कर सकता है, सिकराय के लोग कर सकते हैं. उन्होंने अपने पहले लोकसभा चुनाव के किस्से को याद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों पर मेरा विशेष अधिकार है, राजेश पायलट यहां 5-6 बार सांसद रहे. मैं पहली बार सांसद बना. दौसा कॉलेज में चुनावी सभा थी. मैं सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बनकर गया था.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं सोनियाजी का और यहां की जनता का धन्यवाद देता हूं. जब मुश्किल समय आता है आप लोगों ने आशीर्वाद दिया प्यार दिया. इस जीवन में यहां की मिट्‌टी का संबंध टूटने वाला नहीं है. हमारे जिले के दो-दो मंत्री और विधायक हैं. सबने आपका विकास किया है. एक-एक सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीतनी चाहिए. बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं कि किसको कहां से टिकट दें.

पायलट के भाषण पर गहलोत ने कही ये बात

पायलट के भाषण के बाद गहलोत ने कहा “पायलट कह रहे हैं कि साथ मिलकर लड़ेंगे. बीजेपी घबराई हुई है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. कहते हैं कि हमारा कोई चेहरा नहीं है.” सीएम ने सवाल पूछा कि क्या कमल का फूल सड़क बनाएगा या पानी देगा? उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से माहौल बना रहे हैं, उसे समझना पड़ेगा. अग्निवीर योजना का विरोध जताते हुए कहा कि ये सिरफिरे दिमाग के लोग हैं, 4 साल की नौकरी देने के लिए ऐसे फैसले करते हैं. गृह मंत्रालय की तरफ से धमकी दी गई. जो सड़क पर आएगा, उसको नौकरी नहीं मिलेगी. एक लड़का शहीद हो गया. उसके पार्थिव शरीर को किसी ने पूछा तक नहीं.