गहलोत के OSD लोकेश शर्मा पायलट से मिलने पहुंचे, क्या है इस सियासी मुलाकात की वजह?

राजस्थान तक

• 11:45 AM • 23 Oct 2023

Lokesh sharma- sachin pilot’s meeting: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) अपने-अपने खेमों के लिए टिकट की जुगत में लगे हुए हैं. इस बीच पहली लिस्ट में जहां पायलट कैंप का दबदबा दिखा. वहीं, दूसरी लिस्ट में गहलोत भी अपनी बात मनवाने […]

NewsTak
Google CTA

Lokesh sharma- sachin pilot’s meeting: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) अपने-अपने खेमों के लिए टिकट की जुगत में लगे हुए हैं. इस बीच पहली लिस्ट में जहां पायलट कैंप का दबदबा दिखा. वहीं, दूसरी लिस्ट में गहलोत भी अपनी बात मनवाने में सफल रहे. अब चर्चा एक ऐसी मुलाकात की हो रही है, जिसने 22 अक्टूबर, रविवार को हर किसी को चौंका दिया.

Read more!

दरअसल, मुख्यमंत्री के सलाहकार लोकेश शर्मा ने पायलट से मुलाकात की है. यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2018 में कांग्रेस सरकार बनने और फिर 2020 में हुई बगावत के बाद 5 साल के भीतर दोनों की यह मुलाकात पहली है.

इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, प्रियंका के राजस्थान दौरे के बाद से ही कयास लग रहे हैं कि सीडब्ल्यूसी सदस्य पायलट का प्रभाव बढ़ा है. ऐसे में लोकेश शर्मा की मुलाकात के बाद नए समीकरण देखे जा रहे हैं. हालांकि इस मुलाकात को लोकेश शर्मा ने सामान्य मुलाकात बताया.

लोकेश शर्मा ने बताई मुलाकात की ये वजह

उन्होंने कहा “इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. मैं सिर्फ सीएम का सलाहकार ही नहीं हूं, बल्कि वॉर रूम का उपाध्यक्ष भी हूं. आगे चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से जुड़े मुद्दों पर हम बात तो करेंगे ही. सचिन पायलट हमारे सीनियर नेता हैं. उनकी सलाह हमारे लिए जरूरी है.” बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विधानसभा के टिकटों को लेकर मंथन हुआ.