गहलोत ने ईडी की कर दी कुत्तों से तुलना, सीएम के बयान के बाद मचा बवाल!

राजस्थान तक

• 09:56 AM • 27 Oct 2023

Ashok gehlot’s statement on ED: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) आज प्रदेशवासियों को 5 नई गारंटी (CM Gehlot Promises Seven Guarantees) दी. इस दौरान उन्होंने  जमकर ED की कारर्वाई पर बोलते हुए मोदी सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने एक बयान का हवाला देते हुए ईडी की तुलना कुत्तों से कर दी. राजस्थान में […]

NewsTak
Google CTA

Ashok gehlot’s statement on ED: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) आज प्रदेशवासियों को 5 नई गारंटी (CM Gehlot Promises Seven Guarantees) दी. इस दौरान उन्होंने  जमकर ED की कारर्वाई पर बोलते हुए मोदी सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने एक बयान का हवाला देते हुए ईडी की तुलना कुत्तों से कर दी.

Read more!

राजस्थान में ED के छापों पर गहलोत ने कहा “कितने दुख की बात है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि ED कुत्तों से ज्यादा घर-घर घूम रही है. इस बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ये अपनी तरफ से नहीं कर रहा हूं, एक मुख्यमंत्री को कोट करके बात कही है.” उन्होंने यह बात छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान के बाद कही.

‘मैं बचपन में इंग्लिश के खिलाफ था’

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार अगर आती हैं तो इंग्लिश टीचर वाले इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेगी. राजस्थान को हमने पिछड़े की कैटेगरी से बाहर निकल दिया हैं. मैं बचपन में इंग्लिश के खिलाफ था, लेकिन अब में चाहता हूं कि गांव के बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़े और पढ़ भी रहे हैं. सरकारी कॉलेज के पहले साल में पढ़ने वाले विद्यार्थी को फ्री लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा.

गहलोत ने कहा कि मोदीजी को समझ में नहीं आ रहा, लेकिन आपकी देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है. राजस्थान और हमारी गारंटियों से मोदी इतने घबरा गए हैं कि वह अब यह कहने लगे हैं कि हम गारंटी देते हैं. हमारी गारंटी मॉडल को प्रधानमंत्री मोदी फॉलो कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी दे चुकी थी 2 गारंटी, अब सीएम की घोषणा

दरअसल, प्रियंका गांधी पहले ही 2 गारंटी की घोषणा कर चुकी हैं. जिसके बाद 5 गारंटी की घोषणा सीएम गहलोत ने दी. झुंझुनू की जनसभा में 1 करोड़ 50 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने गृह लक्ष्मी गारंटी योजना की भी घोषणा की थी, जिसमें परिवार की महिला मुखिया के लिए सालाना 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया. वहीं, गहलोत ने प्रदेशवासियों को अंग्रेजी मीडियम शिक्षा, गौरधन गांरटी और फ्री लैपटॉप समेत 5 गारंटी दी.