आम आदमी की तरह साधारण से सैलून में जाकर CM भजनलाल ने बनवाए बाल, वायरल हुआ Video, देखें

राजस्थान तक

• 10:16 AM • 05 Mar 2024

CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल ने एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है.

NewsTak
Google CTA

CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल ने एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है. वह सोमवार देर रात अचानक आम आदमी की तरह एक साधारण से सैलून में पहुंचे और बाल बनवाए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (cm bhajanlal sharma viral video) हो गया है. सीएम के इस वीडियो को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Read more!

वायरल हुआ यह वीडियो सीएम भजनलाल के बीकानेर दौरे का है. सीएम भजनलाल शर्मा एक आरएसएस नेता के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे. इस दौरान वह शहर के एक साधारण से सैलून में बाल बनवाने पहुंच गए जिसका संचालक प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम का लाभार्थी था. 

केंद्रीय मंत्री मेघवाल भी साथ में आए नजर

वीडियो में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आ रहे हैं. जब सीएम भजनलाल शर्मा सैलून में जाकर बाल बनवा रहे थे तब केंद्रीय मंत्री मेघवाल भी उनके पीछे खड़े थे. सीएम भजनलाल ने इस दौरान सैलून संचालक से बात करके उसके व्यवसाय और सरकारी योजना से मिली मदद के बारे में भी जानकारी ली.