सीएम गहलोत ने भी मान लिया कि टिकट बंटवारे में सचिन पायलट की चल गई!

राजस्थान तक

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 19 2023 10:26 AM)

interference of Sachin Pilot in ticket distribution: राजस्थान चुनाव (rajasthan election 2023) में बीजेपी (rajasthan BJP) की पहली लिस्ट और फिर बगावती तेवर के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अभी जारी नहीं कर पाई है. 18 अक्टूबर को सीईसी की बैठक के बाद लिस्ट आनी थी, लेकिन कुछ सीटों पर पेंच को लेकर […]

interference of Sachin Pilot in ticket distribution: तस्वीर: इंडिया टुडे.
interference of Sachin Pilot in ticket distribution: तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

interference of Sachin Pilot in ticket distribution: राजस्थान चुनाव (rajasthan election 2023) में बीजेपी (rajasthan BJP) की पहली लिस्ट और फिर बगावती तेवर के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अभी जारी नहीं कर पाई है. 18 अक्टूबर को सीईसी की बैठक के बाद लिस्ट आनी थी, लेकिन कुछ सीटों पर पेंच को लेकर मामला अटका हुआ है. इसी बीच दिल्ली स्थित AICC से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पायलट के साथ टिकटों पर क्लैश को नकार दिया है.

Read more!

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- टिकट में डीले की वजह मतभेद नहीं है. आपलोग सचिन पायलट जी की तरफ इशारा कर रहे होंगे. अब जितने फैसले हो रहे हैं सबकी राय से हो रहे हैं. हर फैसले में उनके पक्ष में मैं भागीदार बन रहा हूं.

डीले का रीजन पार्टी में डिफरेंसेज है? विपक्ष को तकलीफ है कि इनके झगड़े क्यों नहीं हो रहे हैं. आप जितने फैसले हो रहे हैं सबकी राय से हो रहे हैं. पायलट के सपोर्टर्स के लिए फैसलने में उनके साथ ही मैं भी भागीदर बन रहा हूं.

यानी पायलट की हां में हां?

गहलोत ने ये साफ इशारा कर दिया कि पायलट की हां में उनकी भी हां है. इससे पहले उन्होंने पायलट को आलाकमान कहा था जिसके बाद इस बात की चर्चा खूब थी कि टिकट बंटवारे में अब पायलट की चलेगा.

बगावत करने वालों को मिलेगा टिकट?

इस सवाल का जवाब देते हुए गहलोत ने साफ कर दिया कि फिलहाल वो बातें भुला दी गई हैं. अब केवल जीताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देने पर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 

राजस्थान में कांग्रेस जीती तो कौन बनेगा सीएम? खुद अशोक गहलोत ने दे दिया ये बड़ा इशारा