कर्नाटक के नतीजों से गदगद हुए CM गहलोत! राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

राजस्थान तक

• 10:31 AM • 13 May 2023

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कर्नाटक में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण का मुद्दा बनाकर बीजेपी नेता ने उन पर झूठा मुकदमा करवाया और उनकी सदस्यता रद्द करवाई. उन्होंने […]

'राजस्थान में बिहार की तरह करवाएंगे जातिगत जनगणना', CM गहलोत बोले- कोर्ट ने नहीं लगाई रोक
'राजस्थान में बिहार की तरह करवाएंगे जातिगत जनगणना', CM गहलोत बोले- कोर्ट ने नहीं लगाई रोक
Google CTA

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कर्नाटक में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण का मुद्दा बनाकर बीजेपी नेता ने उन पर झूठा मुकदमा करवाया और उनकी सदस्यता रद्द करवाई. उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक की जनता ने ही बीजेपी को उसका जवाब दे दिया है.

Read more!

सीएम गहलोत ने कहा- सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया. आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है.

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी होगी इसकी पुनरावृत्ति
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है. आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी.

गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सीटों पर हुए चुनावों के रुझान सामने आ रहे हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी 135 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. इसी के साथ कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं बीजेपी करीब 60 और जेडीएस 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. स्पष्ट बहुमत पाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें जीतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में किसे बनाया जाएगा सीएम? कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिया ये जवाब