CM गहलोत ने बताई अपने घर के फ्रीज, टीवी से लेकर आईफोन तक की कीमत, जानकर रह जाएंगे हैरान

अशोक शर्मा

• 05:10 PM • 06 Nov 2023

CM Ashok Gehlot Net Worth: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भर दिया. अपने शपथ पत्र में उन्होंने संपत्ति के बारे में भी बताया है. उनकी अचल संपत्ति की कीमतों में भी बढोतरी हुई हैं. उन्होंने कोई नई जमीन या घर नहीं खरीदा है. लेकिन इस बार उन्होंने […]

CM गहलोत ने बताई अपने घर के फ्रीज, टीवी से लेकर आईफोन तक की कीमत, जानकर रह जाएंगे हैरान
CM गहलोत ने बताई अपने घर के फ्रीज, टीवी से लेकर आईफोन तक की कीमत, जानकर रह जाएंगे हैरान
Google CTA

CM Ashok Gehlot Net Worth: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भर दिया. अपने शपथ पत्र में उन्होंने संपत्ति के बारे में भी बताया है. उनकी अचल संपत्ति की कीमतों में भी बढोतरी हुई हैं. उन्होंने कोई नई जमीन या घर नहीं खरीदा है. लेकिन इस बार उन्होंने इसकी कीमत सरकारी डीएलसी रेट से बताई है इसलिए कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. शपथ पत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 करोड 93 लाख रुपये की अपनी व पत्नी सुनीता की 86 लाख 72 हजार रुपए चल संपति बताई है.

Read more!

पिछले पांच सालों में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चार मामले भी दर्ज हुए हैं. इसकी जानकारी भी उन्होंने दी है. इनमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दायर मानहानि का मामला भी है. इसके अलावा सोनी हॉस्पिटल को जेडीए द्वारा जमीन आंवटन के मामले में भी उनका नाम है. खान आवंटन व काली सिंध नदी पर बांध निर्माण से जुड़ा भी एक मामला है. उनके खिलाफ दर्ज 4 में से एक केस दिल्ली में और बाकी 3 केस जयपुर में दर्ज हैं.

CM गहलोत के पास नहीं है कोई कार

चौंकाने वाली बात ये है कि सीएम गहलोत के पास महज 20 हजार और उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये की नगदी है. गहलोत के पास जो कार है वह भी उनकी नहीं है. वह सरकार की ओर से उन्हें उपलब्ध करवाई गई है.

घर के फ्रीज और टीवी की कीमतें भी बताई

सीएम गहलोत के पास घर में 2 फ्रीज है जिनकी कीमत 20 हजार रुपये है. इसके अलावा उनके पास मौजूद 2 एसी की कीमत 40 हजार रुपये, 2 टीवी की कीमत 40 हजार रुपये, 5 किताबों की आलमारियों की कीमत 25 हजार रुपये, 3 फाइलों की अलमारियों की कीमत 20 हजार रुपये और एक म्यूजिक सिस्टम की कीमत 5 हजार रुपये है. इसके अलावा उनके पास जो आईफोन है उसकी कीमत नहीं बताई गई है. क्योंकि आईफोन उन्होंने खुद नहीं खरीदा है बल्कि विधानसभा की तरफ से उन्हें उपलब्ध करवाया गया है.

दिल्ली में एक फ्लैट भी है गहलोत के पास

गहलोत ने अपनी अचल सपंति में पैतृक संपति में उनकी हिस्सेदारी के अलावा कृषि व गैर कृषि भूमि व दिल्ली में फ्लेट, जोधपुर में पुश्तेनी घर में हिस्सा व पत्नी के नाम जयपुर में घर बताया है, गहलोत ने अपने शपथ पत्र मे अपने विरुद्ध चार मामले बताए हैं।

यह भी पढ़ें: 3 किलो सोना और 15 किलो चांदी, जानें वसुंधरा राजे के पास कुल कितनी संपत्ति है?