Rajasthan Election: महेश जोशी का टिकट कटा, OSD लोकेश को मिली निराशा! कांग्रेस ने किसके साथ किया गठबंधन?

राजस्थान तक

05 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 5 2023 4:52 AM)

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव (Congress 6th Candidate List Rajasthan) में नामांकन भरते की अंतिम तारीख से एक दिन पहले तक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारा है. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां इस बार यह कहती रही कि वह सितंबर से अक्टूबर माह तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर […]

Rajasthan Election: महेश जोशी का टिकट कटा, OSD लोकेश को मिली निराशा! कांग्रेस ने किसके साथ किया गठबंधन?
Rajasthan Election: महेश जोशी का टिकट कटा, OSD लोकेश को मिली निराशा! कांग्रेस ने किसके साथ किया गठबंधन?
Google CTA

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव (Congress 6th Candidate List Rajasthan) में नामांकन भरते की अंतिम तारीख से एक दिन पहले तक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारा है. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां इस बार यह कहती रही कि वह सितंबर से अक्टूबर माह तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिखाई दिया. नोमिनेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है. लेकिन बीजेपी अपने 16 तो कांग्रेस 21 उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है.

Read more!

बीती रात कांग्रेस ने अपने 23 उम्मीदवारों की घोषणा की. इस सूची में 12 नए नाम शामिल हैं. वहीं एक मंत्री, एक मौजूदा विधायक सहित 11 नेताओं के टिकट काट दिए गए. इस सूची में हवामहल से मंत्री महेश जोशी को टिकट नहीं दिया गया. हालांकि इस बार उनकी टिकट कटने की संभावना जताई जा रही थी. वहीं पहले बीकानेर और बाद में भीलवाड़ा से टिकट की मांग कर रहे ओएसडी लोकेश शर्मा को भी टिकट नहीं मिला. सीईसी बैठक से एक दिन पहले सीएम आवास के बाहर उनके समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया था. जिसके बाद उनकी सीएम से मुलाकात हुई तो उन्होंने लोकेश शर्मा को भीलवाड़ा से टिकट देने की मांग की थी.

छठी लिस्ट में इन खास लोगों को मिला टिकट

कांग्रेस ने छठी सूची में भी युवाओं पर भरोसा जताया है. जहां संगरिया से अभिमन्यु पूनिया, शाहपुरा से मनीष यादव, सूरसागर से शहजाद खान को मौका दिया है. शहजाद हाल में RPSC मेंबर नियुक्त किए गए अयूब खान के बेटे हैं. वहीं जयपुर में पिछले 45 साल से जयपुर कांग्रेस संगठन के लिए काम कर रहे तिवाड़ी जी को हवामहल से कांग्रेस ने विधायकी का टिकट दिया है. वही बीते दिनों तिवाड़ी की जयपुर शहर अध्यक्ष बनने पर काफी चर्चा हुई थी. बाइक पर घूमने को लेकर काफी फेमस रहे हैं. टिकट की घोषणा के बाद देर रात ही जोधपुर में सूरसागर विधानसभा सीट पर पिछली बार प्रत्याशी रहे प्रोफेसर अयूब खान के बेटे शहजाद खान को टिकट देने का विरोध हो रहा है.

कांग्रेस की छठी सूची में 11 सीटों पर नए चेहरों को मौका

• संगरिया से युवा नेता अभिमन्यू पूनिया
• भादरा से अजीत बेनीवाल
• पिलानी से पीतराम काला
• चौमूं से डॉ शिखा मील बराला
• हवामहल से आरआर तिवारी
• अलवर शहर से अजय अग्रवाल
• मालपुरा से घासीलाल चौधरी
• मेड़ता से शिवरतन वाल्मीकी
• फलौदी से प्रकाश छंगाणी
• सूरसागर से शहजाद खान
• चौरासी से ताराचंद भगौरा
• भीलवाड़ा से ओम नारायनीवाल

छठी लिस्ट में इन नेताओं का टिकट कटा

• हवामहल से मंत्री महेश जोशी
• पिलानी से जेपी चंदेलिया
• संगरिया से शबनम गोदारा
• भादरा से डॉ सुरेश चौधरी
• सूरसागर से अयूब खान
• चौरासी से मंजूला देवी
• अलवर शहर से श्वेता सैनी
• चौमूं से भगवान सहाय सैनी
• मेड़ता से सोनू चितारा
• फलौदी से महेश व्यास
• भीलवाड़ा से अनिल

देखें पूरी सूची