Karauli-Dholpur Lok Sabha Seat Results: करौली-धौलपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. यहां से बीजेपी प्रत्याशी इंदु देवी को कांग्रेस के भजनलाल जाटव ने 98945 वोटों से हरा दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने भजनलाल जाटव को जीत का प्रमाण पत्र भी सौंप दिया है. यह बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी है. बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के मनोज राजोरिया ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय कुमार जाटव को 97 हजार 672 वोट से हराया था.
ADVERTISEMENT
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट होने के कारण इस सीट पर एससी वोटर्स की संख्या ज्यादा है. एससी मतदाताओं की संख्या 405,105 और एसटी मतदाताओं की संख्या लगभग 262,868 है. यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 72,124 है. इसलिए यहां एससी, एसटी और मुस्लिम समुदाय प्रत्याशी चुनने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.
इस चुनाव में बीजेपी की ओर से इन्दू देवी (Indu Devi) और कांग्रेस की तरफ से भजनलाल जाटव (Bhajanlal Jatav) मैदान में थे. दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी.
2024 के नतीजे
पार्टी | उम्मीदवार का नाम | प्राप्त वोटों की संख्या |
बीजेपी | इन्दू देवी | 431066 |
कांग्रेस | भजनलाल जाटव | 530011 |
नोटा | 7460 |
क्या थे 2019 के नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में करौली-धौलपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मनोज राजोरिया ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय कुमार जाटव को 97 हजार 672 वोट से हराया था. मनोज राजोरिया को 5,26,443 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के संजय कुमार जाटव को 4,28,761 वोट मिले थे. 2014 में मनोज राजौरिया ने यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी लक्खिराम बैरवा को हराया था.
पार्टी | उम्मीदवार का नाम | प्राप्त वोटों की संख्या |
बीजेपी | मनोज राजोरिया | 5,26,443 |
कांग्रेस | संजय कुमार जाटव | 4,28,761 |
नोटा | 7,319 |
ADVERTISEMENT