Rajasthan: कांग्रेस उम्मीदवार अमीन कागजी के दूसरे निकाह को लेकर खुला ये राज, जमकर हो रही सियासत

विशाल शर्मा

07 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 7 2023 6:48 AM)

Congress candidate Amin Kaggi second marriage: राजस्थान के विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में सचिन पायलट (sachin pilot) के नामांकन में एफिडेविट में तलाक के खुलासे के बाद एक और कांग्रेस विधायक को लेकर बड़ा खुलासा है. जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी (amin kagzi) ने 50 साल […]

NewsTak
Google CTA

Congress candidate Amin Kaggi second marriage: राजस्थान के विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में सचिन पायलट (sachin pilot) के नामांकन में एफिडेविट में तलाक के खुलासे के बाद एक और कांग्रेस विधायक को लेकर बड़ा खुलासा है. जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी (amin kagzi) ने 50 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया है. उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की है. ये खुलासा उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में किया है. यही नहीं, विधायक अमीन कागजी की संपत्ति पिछले 5 साल में बढ़ने की बजाय कम हो गई है.

Read more!

बीतें 6 नवंबर को किशनपोल विधानसभा सीट से कागजी ने नामांकन भरा था. जिसके शपथ पत्र में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है और दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा कागजी बताया है. वहीं, अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है और इनसे उनके चार पुत्र-पुत्रियां है. इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे एफिडेविट में किया था. लेकिन उन्होंने पहली बार इस बार विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र में दो पत्नियों की जानकारी दी.

निजी सचिव से कर ली दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार मोनिका शर्मा अमीन कागजी की निजी सचिव के रूप काम करती थीं. इसी दौरान कोविड काल में दोनों ने निकाह कर लिया. यह निकाह पूरी तरह गोपनीय रखा गया. अब सामने आया है कि मोनिका से उनको एक बेटी भी है, जिसकी भी जानकारी कुछ ही लोगों को है. जबकि पिछले साल ही उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का निकाह भी किया था. बेटी के निकाह से पहले उन्होंने अपना दूसरा निकाह किया था.

बीजेपी प्रवक्ता ने किया ट्वीट

2018 में 7 करोड़ से ज्यादा थी संपत्ति, करीब 1 करोड़ तक घटी

वहीं, अमीन कागजी की संपत्ति की बात करें तो पिछले 5 साल में बढ़ने के बजाय कम हो गई है. साल 2018 में चल और अचल संपत्ति कुल 7 करोड़ 82 लाख 961 रुपए कीमत की थी, जो इस बार 95.78 लाख रुपए कम होकर 6 करोड़ 86 लाख 22,293 रुपए रह गई. वर्तमान में कागजी के पास 5.78 करोड़ रुपए चल संपत्ति के रूप में है. इसमें बैंक में जमा, शेयर – बॉण्ड, पॉलिसी, सोना-चांदी के अलावा गाड़ी और अन्य है. वहीं, 1.07 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति है, इसमें एग्रीकल्चर जमीन के अलावा 2 मकान शामिल है. जबकि उनकी पहली पत्नी रेशमा के नाम 13.73 लाख और मोनिका के नाम 12.73 लाख रुपए की चल संपत्ति है. दोनों के पास 21-21 तोला सोना, 15-15 हजार नकदी और बैंक में जमा राशि है.