कांग्रेस के 199 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, 1 सीट पर नहीं उतारा प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान तक

• 06:30 AM • 06 Nov 2023

Congress candidate full list: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए कांग्रेस ने 199 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है. जबकि भरतपुर की एक सीट गठबंधन के साझीदार के लिए छोड़ दी है. इस सीट पर आएलडी से सुभाष गर्ग को मौका दिया जाएगा. अपनी आखिरी लिस्ट 5 नवंबर को देर रात घोषित […]

NewsTak
Google CTA

Congress candidate full list: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए कांग्रेस ने 199 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है. जबकि भरतपुर की एक सीट गठबंधन के साझीदार के लिए छोड़ दी है. इस सीट पर आएलडी से सुभाष गर्ग को मौका दिया जाएगा. अपनी आखिरी लिस्ट 5 नवंबर को देर रात घोषित कर दी. जिसमें 21 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. इस लिस्ट में मंत्री मंत्री शांति धारीवाल (shanti dhariwal) के राहत की खबर थी.

Read more!

दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ को टिकट नहीं मिलने के बाद 4 नवंबर को आई सूची में हवामहल से विधायक और मंत्री महेश जोशी का भी पत्ता साफ हो गया. जिसके बाद कयास लग रहे थे कि धारीवाल को मौका नहीं मिलेगा. लेकिन कोटा उत्तर से धारीवाल का टिकट काटकर किसी अन्य चेहरे को मौका मिल सकता है. लेकिन लंबे इंतजार के बाद वह टिकट पाने में कायमाब रहे.

Rajasthan: कांग्रेस ने जारी की 7वीं लिस्ट, पार्टी ने 21 उम्मीदवार किए घोषित, देखिए पूरी सूची

5वीं लिस्ट में धीरज गुर्जर को मिला टिकट

इससे पहले राजस्थान चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची भी जारी कर दी है. इस सूची में फुलेरा, जैसलमेर, पोकरण, असींद और जहाजपुर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर को जहाजपुर से अतारा गया था.

Breaking: कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

महेश जोशी का पत्ता साफ

वहीं, 4 नवंबर को जारी कांग्रेस की 6वीं सूची में गहलोत के कई करीबियों को झटका लगा था. इस सूची में मंत्री महेश जोशी को टिकट नहीं मिला है. वहीं, ओएसडी लोकेश शर्मा को भीलवाड़ा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन उनको भी टिकट नहीं मिला है. वहीं संगरिया से अभिमन्यु पूनिया को टिकट दिया गया है. दीया कुमारी के सामने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को उतारा गया है. सतीश पूनिया के सामने कांग्रेस ने प्रशांत शर्मा को टिकट दिया है.

यहां देखिए कांग्रेस उम्मीदवारों की 6वीं सूची

जहां कांग्रेस ने सिंतबर तक टिकट घोषणा की बात कही थी. वहीं, पहली लिस्ट अक्टूबर महीने में रिलीज की गई. नामांकन के ऐन मौके पहले तक पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की. नॉमिनेशन की अंतिम तारीख तक भी पार्टी का मंथन जारी रहा. टिकट घोषणा की सूचियों की बात करें तो 200 सीटों के लिए 7 लिस्ट जारी की गई. जबकि 4 लिस्ट में 151 टिकट घोषित किए गए.

यहां देखिए 4 लिस्ट के कुल 151 उम्मीदवारों की पूरी सूची