कांग्रेस की पिक्चर पॉलिटिक्स! इस तस्वीर में राहुल गांधी ने पायलट-गहलोत के साथ दिया खास मैसेज

राजस्थान तक

• 10:55 AM • 16 Nov 2023

Sachin pilot & ashok gehlot toghether: कांग्रेस (congress) नेता राहुल गांधी ने आज चूरू के तारानगर और हनुमानगढ़ के नोहर में चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनाव प्रचार में कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार कर सत्ता में वापसी के लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है. वहीं, इस दौरान कांग्रेस एकजुटता का भी संदेश […]

NewsTak
Google CTA

Sachin pilot & ashok gehlot toghether: कांग्रेस (congress) नेता राहुल गांधी ने आज चूरू के तारानगर और हनुमानगढ़ के नोहर में चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनाव प्रचार में कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार कर सत्ता में वापसी के लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है. वहीं, इस दौरान कांग्रेस एकजुटता का भी संदेश देने से नहीं चूक रही. किसी ना किसी मौके पर आलाकमान पार्टी के भीतर तमाम गुटबाजी पर विराम लगाना चाहता है. यह तस्वीर तब भी दिखी जब राहुल गांधी (rahul gandhi) राजस्थान दौरे पर आए.

Read more!

सभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मंच पर नजर आए. सभी एक-दूसरे के हाथ उठाए और चेहरे पर मुस्कराहट के साथ लोगों से मुखातिब हुए.

एयरपोर्ट पर भी दिखी थी ऐसी ही तस्वीर

इससे पहले जब जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पहुंचे तो गहलोत और पायलट को देख पत्रकार उनकी तरफ सवाल करने के लिए बढे़. बिना सवाल पूछे ही राहुल गांधी तपाक से बोले- ‘एक साथ नजर नहीं आ रहे? एक साथ हैं और रहेंगे. कांग्रेस पार्टी यहां स्वीप करके चुनाव जीतेगी.’ इस दौरान गहलोत मुस्कुराते हुए दिखे.

गौरतलब है कि 16, 19, 21 और 22 नवंबर को राहुल गांधी की राजस्थान में रैलियां हैं. वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ जयपुर में ही हैं. हालांकि कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्विट कर ये साफ कर दिया था कि सोनिया गांधी का जयपुर दौरा राजनैतिक कारणों से नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण की वजह से है. उन्हें डॉक्टरों ने कुछ दिन तक प्रदूषण से दूर रहने की सलाह दी है. ऐसे में वे कुछ दिन तक जयपुर में ही रहेंगी.