Sachin Pilot: लोकसभा चुनाव (loksabha election 2024) को लेकर हुए इंडिया गठबंधन के भविष्य पर संकट गहरा गया है. पंजाब में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इसे लेकर सीएम भगवंत मान और सीएम ममता बनर्जी ने बयान भी दे दिया. ऐसे में कांग्रेस के लिए भी चुनौती पैदा हो गई है. वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता और पार्टी के सीडब्ल्यूसी सदस्य सचिन पायलट (Sachin pilot) का बयान आ गया है.
ADVERTISEMENT
पायलट ने इंडिया गठबंधन, ममता बनर्जी और भगवंत मान के हालिया बयानों पर रिएक्शन दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अंत में, सभी भारतीय गठबंधन सहयोगी मेज पर बैठेंगे और बात करेंगे और सभी मामलों को सुलझा लिया जाएगा.
पंजाब और बंगाल में हुआ ये घटनाक्रम
दरअसल, पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. इसके लिए अंदरूनी तौर पर AAP ने 13 लोकसभा सीटों पर पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए 40 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है और किसी सीट पर 2 तो किसी पर 4 ऑप्शन भी रखे गए हैं. जानकारी के मुताबिक AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है. ममता ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकराया दिया और हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे.
ADVERTISEMENT

