हेमाराम चौधरी चुनाव नहीं लड़ने का कर चुके हैं ऐलान, कांग्रेस ने अब पायलट को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

दिनेश बोहरा

• 12:31 PM • 15 Oct 2023

Sachin Pilot will convince Hemaram Chaudhary to contest elections: राजस्थान (rajasthan news) में कई विधायक और मंत्री लगातार अपनी टिकट के जुगाड़ में दिल्ली और जयपुर के चक्कर काट रहे हैं तो दूसरी तरफ गहलोत सरकार की कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर चुके हैं. अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और मंत्री […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot will convince Hemaram Chaudhary to contest elections: राजस्थान (rajasthan news) में कई विधायक और मंत्री लगातार अपनी टिकट के जुगाड़ में दिल्ली और जयपुर के चक्कर काट रहे हैं तो दूसरी तरफ गहलोत सरकार की कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर चुके हैं. अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और मंत्री हेमाराम चौधरी (hemaram choudhary) के समर्थक इस बात को लेकर अड़ गए है कि हेमाराम चौधरी इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ें. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने सचिन पायलट को एक बार फिर से हेमाराम चौधरी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने का जिम्मा सौंपा है.

Read more!

खास बात यह है कि हेमाराम चौधरी पिछले 3 विधानसभा चुनाव से लगातार इस बात का जिक्र करते रहें हैं कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. लेकिन हर बार एन वक्त पर कांग्रेस हेमाराम चौधरी को चुनाव लड़ने के लिए राजी कर लेती है. इस बार भी हेमाराम चौधरी चुनाव ना लड़ने को लेकर अड़ गए हैं. कई बार सचिन पायलट ने हेमाराम चौधरी को मनाने की कोशिश भी की.

दूसरी ओर, हेमाराम चौधरी ने सचिन पायलट से लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के प्रभारी को साफ शब्दों में चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है. जिसके बाद से ही लगातार कांग्रेस गुड़ामालानी विधानसभा सीट पर दुविधा में फंस गई है. अब कांग्रेस के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, सरपंच, प्रधान समेत हेमाराम चौधरी के समर्थक इस बात पर अड़ गए हैं कि आखिरी चुनाव हमारे कहने पर आपको लड़ना पड़ेगा. काफी मनाने के बाद हेमाराम चौधरी अब इस बात पर राजी हो गए हैं कि 16 अक्टूबर को गुड़ामालानी मेला ग्राउंड में होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेंगे.

मीटिंग में जुटेंगे हजारों लोग

इसे लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता दिनेश कुलदीप ने राजस्थान तक से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि हेमाराम चौधरी पिछले कई सालों से राजनीति के अंदर लगातार सक्रिय है. उनकी ईमानदार छवि के चलते गुड़ामालानी की जनता फिर यही चाहती है कि हेमाराम चौधरी चुनाव लड़े. इसी को लेकर कल हमने एक मीटिंग की थी. जिसमें हमने यह निर्णय लिया है कि इस बड़ी बैठक में हजारों लोग हिस्सा लेंगे. उसमें हम हेमाराम चौधरी को मनाने की कोशिश करेंगे.