Randhawa’s visit in udaipur: प्रदेश के विधानसभा चुनाव (assembly election) नजदीक आने के साथ ही अब बीजेपी हो या कांग्रेस (congress), सभी पार्टिया भी इलेक्शन मोड में नजर आ रही है. 24 जुलाई को कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा उदयपुर पहुंचे. जहां उदयपुर (udaipur news) के डबोक एयरपोर्ट पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान रंधावा ने गहलोत सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की तो वहीं, केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला.
ADVERTISEMENT
रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है. एसटी और एससी कम्युनिटी के लिए गहलोत सरकार लगातार कम कर रही है. राहुल गांधी भी जब दौरे पर आए थे तो बड़ी घोषणा की थी.
पार्टी प्रभारी रंधावा ने कहा कि अब राजस्थान में इलेक्शन मोड में है. उन्होंने कहा कि जल्दी टिकट वितरण को लेकर बैठक होगी, हमने हमारे नेताओं को प्रत्याशियों के नाम लेने के लिए मैदान में भेजा है. सभी विधानसभा की रिपोर्ट आने के बाद सितंबर के अंत में काफी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा करेंगे. वहीं, रंधावा के बेटे पर पंजाब में मारपीट को लेकर मामला दर्ज होने को लेकर उन्होंने कहा कि बच्चों की लड़ाई को इतनी हवा दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी में पुलिस को कहा है. इसके बावजूद में मेरे बेटे की गलती हो तो एक्शन लेना चाहिए.
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर उठाए सवाल
रंधावा ने कहा कि बीजेपी किस बात की परिवर्तन यात्रा निकाल रही है? हमने तो राजस्थान में परिवर्तन किया है. क्या बीजेपी चिरंजीवी योजना में परिवर्तन करेगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने लोगों को 200 यूनिट फ्री दी है क्या? बीजेपी इसमें भी कोई परिवर्तन करना चाहती है क्या? उसे दोबारा लगाना चाहती है. हमारी सरकार ने जो राजस्थान में वादे किए थे हमने पूरा करने का काम किया है.
ADVERTISEMENT


