कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुजरात सरकार को दी चुनौती, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोल दूंगा पोल

राजस्थान तक

07 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 7 2023 3:07 PM)

Pawan Khera on Gujrat Government: राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने खुली चुनौती दे डाली. खेड़ा ने कहा कि गुजरात में पीएचसी-सीएचसी में कितने डॉक्टर हैं ये वो खुद बता दें नहीं तो प्रेस कांफ्रेंस कर पोल खोल देंगे. सच्चाई तो ये है कि गुजरात के लोग इलाज के लिए […]

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुजरात को दी चुनौती, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोल दूंगा पोल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुजरात को दी चुनौती, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोल दूंगा पोल
Google CTA

Pawan Khera on Gujrat Government: राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने खुली चुनौती दे डाली. खेड़ा ने कहा कि गुजरात में पीएचसी-सीएचसी में कितने डॉक्टर हैं ये वो खुद बता दें नहीं तो प्रेस कांफ्रेंस कर पोल खोल देंगे. सच्चाई तो ये है कि गुजरात के लोग इलाज के लिए राजस्थान आ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवन खेड़ा ने ये बात कही.

Read more!

पवन खेड़ा और राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रर परसादी लाल मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. एक सवाल पर पवन खेड़ा ने गुजरात मॉडल पर हमला बोला. खेड़ा ने कहा कि हर सरकार ने कोविड से कोई न कोई सीख ली. राजस्थान सरकार ने सीख ली कि खर्च कहां करना है. बजट कैसे बनाना है. क्या प्राथमिकताएं हैं. वहीं कुछ किमी दूर आप जाएंगे तो केंद्र सरकार की प्राथमिका दिख जाएगी. हजारों करोड़ की आलीशान कोठी बन रही है, जिसमें नरेंद्र मोदी जी रहेंगे. पॉर्लियामेंट बन रहा है. एक वैनिटी प्रोजेक्ट है. हर सरकार की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं.

राजस्थान में चिरंजीवी योजना का अगला कदम है RTH- खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा- जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से गुजर रही थी तो हमारे परसादी लाल मीणा जो सरकार में मंत्री हैं, इन्हीं के इलाके में राहुल जी ने गहलोत सरकार से पूछा कि चिरंजीवी का अगला कदम क्या होगा? उन्होंने कहा कि राइट टू हेल्थ इसका अगला कदम होगा.

यह भी पढ़ें: ‘RTH’ पर मंत्री परसादी लाल बोले- अपने संसाधन बढ़ाएंगे, निजी अस्पतालों को फोर्स नहीं कर रहे