Murarilal Meena Dausa Result: दौसा में 2 लाख 37 हजार वोट से जीते मुरारी, किरोड़ी ने लिखा- प्राण जाए पर वचन न जाई

राजस्थान तक

04 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 5 2024 3:13 PM)

Murarilal Meena Dausa Result: दौसा से बीजेपी की ओर से कन्हैयालाल मीणा और कांग्रेस की तरफ से मुरारीलाल मीणा मैदान में थे.

NewsTak
Google CTA

Dausa Lok Sabha Seat Results: दौसा में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 237340 वोटों के बड़े अंतर से जीत गए हैं. उन्हें 646266 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के कन्हैयालाल को 408926 वोट मिले हैं. लोकसभा सीट दौसा के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़े अंतर से जीत है. इस जीत से मुरारीलाल ने ना केवल रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि पार्टी के पुराने गढ़ को वापस कांग्रेस की झोली में ला दिया. बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की जसकौर मीना ने कांग्रेस की प्रत्याशी सविता मीना को 78 हजार 444 वोटों से हराया था. 

Read more!

दौसा सीट से बीजेपी की हार के बाद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने एक्स पर लिखा- रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाई. किरोड़ी ने इससे दो दिन पहले कहा था- मुझे पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी. अगर इन सातों सीटों में से एक पर भी भाजपा की हार हुई तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे.

इस चुनाव में बीजेपी की ओर से कन्हैया लाल मीणा (Kanhaiya lal meena) और कांग्रेस की तरफ से मुरारी लाल मीना (Murarilal Meena) मैदान में थे. दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी.

 

 

2024 के नतीजे

पार्टी उम्मीदवार का नाम प्राप्त वोटों की संख्या
बीजेपी कन्हैया लाल मीणा 408926
कांग्रेस मुरारी लाल मीना 646266
नोटा   5846

क्या थे 2019 के नतीजे 

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में दौसा सीट से बीजेपी की जसकौर मीना ने कांग्रेस की प्रत्याशी सविता मीना को 78 हजार 444 वोट से हराया था. जो बहुत बड़ा मार्जिन था. जसकौर मीना को 5,48,733 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी सविता मीना को 4,70,289 वोट मिले थे. 2014 में बीजेपी के हरीशचंद्र मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा को हराया था.

पार्टी उम्मीदवार का नाम प्राप्त वोटों की संख्या
बीजेपी जसकौर मीना 5,48,733
कांग्रेस सविता मीना 4,70,289 
नोटा   7,394