अक्टूबर में आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पार्टी किसे देगी टिकट? रंधावा ने बताया फॉर्मूला

विशाल शर्मा

20 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 20 2023 11:56 AM)

Congress candidate’s list for election: प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने भले ही पहली लिस्ट जल्दी जारी करने को लेकर संकेत दिए. लेकिन राजस्थान (rajasthan news) के चुनावी रण में कांग्रेस (congress) प्रत्याशियों की पहली सूची का इंतजार अब लम्बा हो चला है. संभावना जताई जा रही […]

NewsTak
Google CTA

Congress candidate’s list for election: प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने भले ही पहली लिस्ट जल्दी जारी करने को लेकर संकेत दिए. लेकिन राजस्थान (rajasthan news) के चुनावी रण में कांग्रेस (congress) प्रत्याशियों की पहली सूची का इंतजार अब लम्बा हो चला है. संभावना जताई जा रही थी कि सितंबर में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होगी. लेकिन अब बदली परिस्थितियों के बीच अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद की जा रही है. वहीं, अब वर्तमान विधायकों-मंत्रियों के साथ कई दावेदारों की भी निगाहें हैं.

Read more!

इसको लेकर खुद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संकेत भी दिए हैं. सवाल टिकट मिलने और कटने को लेकर है. इस पूरे मामले में रंधावा का कहना है कि जमीन पर पार्टी के लिए जो काम करेगा, कांग्रेस की बात करेगा और दिल से जो कांग्रेसी है, ऐसे लोगों पर हम दावा खेलेंगे.

यानि प्रदेश प्रभारी ने साफ तौर पर जिताऊ कांग्रेस उम्मीदवार के टिकट पक्के होने की बात कही है. उन्होंने यहां तक कहा कि किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए कि उसका नाम तय है. क्योंकि सर्वें जो किया है वो किसी को बताते तो है नहीं, तो कोई सोच भी कैसे सकता है कि उसका सर्वे में नाम है या नहीं.

निर्दलीय को भी टिकट देगी कांग्रेस!

रंधावा ने कहा कि जो ऐसा सोचता है, उसमें दिमाग नहीं है. क्योंकि अगर सर्वे होता है तो कोई बताता नहीं की सर्वे हो रहा है. वही, निर्दलीय को टिकट देने के सवाल पर कहां कि यदि कोई निर्दलीय विधायक जिताऊ होगा, तो हम उसे टिकट देने पर अवश्य विचार करेंगे. सर्वे में सब कुछ सामने आ जाता है. सर्वे में यदि जिताऊ माना जा रहा है तो उसे टिकट दिया जा सकता है.