कांग्रेस MLA ने रामदेव की आंखों पर किया तंज, पेट्रोल का जिक्र कर याद दिलाए पुराने दिन, जानें

राजस्थान तक

14 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 14 2023 5:40 PM)

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को बजट पर बहस का दूसरा दिन था. पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी सदन में काफी गहमा-गहमी रही. बजट पर बहस के दौरान धौलपुर की बाड़ी सीट से विधायक गिर्राज मलिंगा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी पर बात करते हुए उन्होंने बाबा रामदेव को […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को बजट पर बहस का दूसरा दिन था. पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी सदन में काफी गहमा-गहमी रही. बजट पर बहस के दौरान धौलपुर की बाड़ी सीट से विधायक गिर्राज मलिंगा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी पर बात करते हुए उन्होंने बाबा रामदेव को भी आड़े हाथों ले लिया और उन पर आपत्तिजनक बयान दे दिया. उन्होंने बाबा रामदेव को पौने दो आंख वाला बाबा बताते हुए पुराने दिन याद दिला दिए.

Read more!

कांग्रेस विधायक मलिंगा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार आपके लिए अच्छे काम करे वो तो आपको बुरी लगती है. एक वो पौने दो आंख का बाबा कहां है. वो पेट्रोल-डीजल 30 रुपये में बेचने का दावा करता था. अब पता नहीं है वो किधर गया. खुद की आंख का तो उससे इलाज नहीं हुआ और वो पूरी जनता को बेवकूफ बना रहा है.

मलिंगा ने आगे कहा- रामदेव कहते हैं कि आप ऐसे योग करो. आप पेट फुलाओ. सभापति महोदय, ऐसे ऐसे काम कर रहे हैं जो इनकी चेन के पूरे जाल बिछाए हुए हैं. कभी बाबा को ले आइए, कभी ड्रामा को ले आइए. कभी गाय के नाम पर राजनीति करेंगे. कभी भगवान के नाम पर करेंगे. अरे, आप ही भगवान के भक्त हैं और कोई नहीं है क्या? आपने कोई भगवान को खरीद रखा है क्या?

कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपके दल में रहेगा तो वह तो हिंदू है और दूसरे दल में जाएगा तो वह मुस्लिम हो जाएगा. दूसरी पार्टी वाला हिंदू नहीं है क्या? बीजेपी ने क्या भगवान और हिंदू का ठेका ले रखा है?

पहले भी कर चुके हैं बाबा रामदेव पर कटाक्ष
कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा पहले भी बाबार रामदेव पर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने फरवरी, 2021 में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा था कि इस कानून की वजह से किसान का आटा 20 रुपये किलो में बिकेगा जबकि पौने दो आंख बाले बाबा का आटा 60 रुपये किलो में बिकेगा. माल हमारा है, मेहनत हमारी है लेकिन कीमत बाबा जैसे लोग वसूल करते हैं.

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day: पढ़ाई के दौरान सारा को दिल दे बैठे पायलट, अब्दुल्ला परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी