Delhi Mumbai Expressway accident: दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां के अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई है और उनका ड्राइवर गभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि 2 करोड़ रुपये की लग्जरी कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंसकर्मियों को उन्हें कार से बाहर निकालने में घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सहित कई नेताओं न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट करते हुए गहरा दुख जताया है.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 136.8 पर उस समय हुआ जब कार जयपुर से बड़ौदामेव की ओर जा रही थी. रेणी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और एक्सप्रेसवे के प्लांटेशन एरिया में बनी पुलिया की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया. इस दौरान मौके पर मौजूद एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा. उनहोंने कहा कि शायद नींद की झपकी आने से अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी प्लांटेशन एरिया के पास फ्लावर की दीवार से टकरा गई.
कई घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर
हादसे के दौरान तेज धमाके की आवाज हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. मामले की सूचना एक्सप्रेसवे प्रशासन को दी गई. पेट्रोलिंग टीम व एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे. कई घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी में सवार वल्लभ माहेश्वरी व उनके ड्राइवर को बाहर निकल गया. प्राथमिक उपचार के लिए पिनान के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने पर उनको अलवर रैफर किया गया. अलवर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
गंभीर रूप से घायल उद्योगपति को पहले पिनान के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए अलवर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

