पायलट समर्थक युवा नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर मचा है बवाल, परिवार बैठा अनशन पर

Ram Pratap

19 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 19 2023 12:57 PM)

Outrage over the arrest of Naresh Meena: सचिन पायलट (sachin pilot) के समर्थक कांग्रेस (congress) नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग तेज हो गई है. इसे लेकर आज बड़ी संख्या में नरेश मीणा समर्थकों ने बारां में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. नरेश मीणा (naresh meena) की रिहाई की मांग को लेकर उसके परिवार […]

NewsTak
Google CTA

Outrage over the arrest of Naresh Meena: सचिन पायलट (sachin pilot) के समर्थक कांग्रेस (congress) नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग तेज हो गई है. इसे लेकर आज बड़ी संख्या में नरेश मीणा समर्थकों ने बारां में जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. नरेश मीणा (naresh meena) की रिहाई की मांग को लेकर उसके परिवार समेत कई लोग जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं.

Read more!

बता दें कि कुछ दिन पहले दिनेश झारखंड हत्याकांड में विरोध में प्रदर्शन के दौरान गऊघाट में रास्ता जाम करने के साथ ही बस में आग लगा दी गई थी. इस प्रकरण में पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था. देखते ही देखते पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज दर्जनभर आपराधिक मामलों में नरेश मीणा की हिस्ट्रीशीट खोल दी.

वहीं, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद से ही रिहाई की मांग को लेकर समर्थक डटे हुए हैं. जमानत न होने के बाद मीणा के समर्थक बड़ी संख्या में शहर के पब्लिक पार्क में इकठ्ठा हुए. जहां से वह रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. यहां पर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया. इसी दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद नरेश मीणा का परिवार मिनी सचिवालय परिसर में अनशन पर बैठा हुआ है. समर्थकों ने बारां प्रशासन पर द्वेषतापूर्ण कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है.