BJP की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे समर्थकों के टिकट कटे, जानें उम्मीदवारों की डिटेल

राजस्थान तक

10 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 10 2023 8:53 AM)

Detail about BJP candidate’s list: विधानसभा चुनाव (a) के लिए 41 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों का टिकट कटने की भी चर्चा है. मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां भी कई सांसदों को भी मैदान में […]

राजस्थान BJP में वसुंधरा राजे की भूमिका पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कह दी ये बात, देखें
राजस्थान BJP में वसुंधरा राजे की भूमिका पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कह दी ये बात, देखें
Google CTA

Detail about BJP candidate’s list: विधानसभा चुनाव (a) के लिए 41 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों का टिकट कटने की भी चर्चा है. मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां भी कई सांसदों को भी मैदान में उतारा गया है.

Read more!

झोटवाड़ा से राज्यवर्धन राठौड़, विद्याधर नगर से दीया कुमारी, तिजारा से बाबा बालकनाथ, सवाई माधोपुर से डॉ. किरोड़ीलल मीणा, मंडावा से नरेंद्र कुमार, सांचौर से देवी सिंह पटेल और किशनगढ़ से भागीरथ चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी के टिकट कट गए हैं. गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री और उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा के सामने बीजेपी ने शुभकरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

खास बात यह भी यह है कि इसमें तीन बार से हार रही 11 विधानसभा सीटों पर भी पार्टी ने कैंडिडेट उतारा है. दांतारामगढ़ (सीकर), कोटपूतली, झुंझुनूं, सांचौर, फतेहपुर (सीकर), लक्ष्मणगढ़ (सीकर), नवलगढ़ (झुंझुनूं), लालसोट (दौसा), सपोटरा (करौली), बागीदौरा (बांसवाड़ा) और बस्सी (जयपुर) विधानसभा सीट से टिकट घोषणा की पहली लिस्ट में कर दी है. साथ ही लक्ष्मणगढ़ से विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने बीजेपी ने सुभाष महरिया को टिकट दिया है. 

इन सीटों पर नए प्रत्याशी

जबकि गंगानगर, श्रीडूंगरगढ़, सुजानगढ़, झुंझुनूं, नवलगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, कोटपूतली, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, बस्सी, तिजारा, बानसूर, नगर, वैर, हिंडौन, सपोटरा, बांदीकुई, सवाईमाधोपुर, देवली-उनियारा, किशनगढ़, केकड़ी, बायतू, सांचौर, डूंगरपुर, बागीदौरा, माण्डल और सहाड़ा सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है.