Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया. आरोपी प्रकाश मीणा 30 वर्षीय विवाहिता का अपहरण कर उसे जयपुर के एक होटल में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया.
ADVERTISEMENT
आरोपी ने 27 दिसम्बर 2022 को पीड़िता का अपहरण किया था और जयपुर ले गया. जयपुर में सांगानेर इलाके में आरोपी ने होटल में एक कमरा किराए पर लिया था. जहां उसने पीड़िता को बंधक बना लिया और कई वार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूट कर 12 जनवरी को पुलिस थाने पर पहुंची और मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 376 और 506 में मामला दर्ज कर जांच की. और उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. एसएचओ शर्मा ने बताया कि आरोपी ने प्रकाश को रविवार को बड़ागांव-खरोली सड़क मार्ग से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा.
ADVERTISEMENT


