धौलपुर: 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने मचकुंड सरोवर में कूदकर जान दी, चाचा के साथ आई थी घूमने

Rajasthan News: धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर शनिवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई. मकर संक्रांति के पर्व पर नाबालिग अपने चाचा और अन्य लोगों के साथ शनिवार की शाम को तीर्थराज मचकुंड सरोवर घूमने आई थी. नाबालिग की सरोवर में डूबने की खबर […]

NewsTak

उमेश मिश्रा

follow google news

Rajasthan News: धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर शनिवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत हो गई. मकर संक्रांति के पर्व पर नाबालिग अपने चाचा और अन्य लोगों के साथ शनिवार की शाम को तीर्थराज मचकुंड सरोवर घूमने आई थी. नाबालिग की सरोवर में डूबने की खबर मिलते ही मचकुंड पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णअवतार ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग की डेड बॉडी का रेस्क्यू किया.

Read more!

पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी हैं.बता दें कि भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के गांव कटारियापुरा के रहने वाले घनश्याम सिंह धौलपुर जिले के स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है, जो धौलपुर जिले के पुलिस लाइन के पास रहते हैं. शनिवार की शाम को घनश्याम सिंह की 17 वर्षीय पुत्री वंदना अपने चाचा महेंद्र सिंह और अन्य लोगों के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर घूमने गई थी और उसकी सरोवर में डूबने से मौत हो गई.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को बाहर निकला. नाबालिग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी को सुपुर्द कर दिया है.

पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नाबालिग कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी. जिसके चलते वह धौलपुर अपने चाचा के पास आई थी और शनिवार की शाम को नाबालिग अपने चाचा और अन्य लोगों के साथ तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर मंदिरों के दर्शन करने गई थी. जहां नाबालिग ने सरोवर में छलांग लगा दी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी और कक्षा बारहवीं में पढ़ रही थी.

VIDEO: बॉलीवुड सिंगर ने CM गहलोत का जिक्र किया तो लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, कैलाश खेर बोले, एक बार सुन तो लीजिए

    follow google news