धौलपुर: दलित विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया ये शर्मनाक काम! धक्का-मुक्की कर आरोपी भागा

rape with married woman in dholpur: राजस्थान (Rajasthan news) के धौलपुर (Dholpur news) जिले में एक 20 वर्षीय दलित विवाहिता के साथ पड़ोसी ने शर्मसार कर देने वाला काम किया. पीड़िता की चीख पुकार सुनकर परिजन आए और आरोपी को पकड़ लिया. इधर आरोपी ने धक्का-मुक्की की और मौका पाकर फरार हो गया. पीड़िता ने […]

धौलपुर: दलित विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया ये शर्मनाक काम! धक्का-मुक्की कर आरोपी भागा
धौलपुर: दलित विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया ये शर्मनाक काम! धक्का-मुक्की कर आरोपी भागा

उमेश मिश्रा

follow google news

rape with married woman in dholpur: राजस्थान (Rajasthan news) के धौलपुर (Dholpur news) जिले में एक 20 वर्षीय दलित विवाहिता के साथ पड़ोसी ने शर्मसार कर देने वाला काम किया. पीड़िता की चीख पुकार सुनकर परिजन आए और आरोपी को पकड़ लिया. इधर आरोपी ने धक्का-मुक्की की और मौका पाकर फरार हो गया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया और जांच सरमथुरा सीओ को सौंप दी है.

Read more!

पीड़ित विवाहिता ने आंगई पुलिस थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह रात के करीब 9 बजे घर में काम कर रही थी. जब वह कमरे में सब्जी लेने गई तो पड़ोसी युवक पीछे से कमरे में घुस आया और दरवाजा बंद कर दिया. आरोपी ने कमरे में पीड़िता को पकड़ कर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया गया है कि घटना के दौरान उसकी चीख पुकार सुनकर उसका पति और उसकी सास कमरे के दरवाजे पर पहुंचे. वे बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवा पाए. दरवाजा खुलते ही पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया. इधर वह धक्का-मुक्की कर घर से भागने में कामयाब हो गया. पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,341,323 और एससी एसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

    follow google news