Rajasthan: घर में घुसकर नाबालिग के साथ रेप, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो देख परिवार के उड़े होश!

दिनेश बोहरा

• 02:53 AM • 01 Aug 2023

Barmer Crime News: राजस्थान (rajasthan news) में 15 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप करने और अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है. जब परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर नाबालिग की फोटो देखी तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता ने परिवार को आपबीती […]

देवर ने कट्टे की नोक पर बनाया हवस का शिकार, फिर वीडियो वायरल कर भाई-भाभी को दी ये धमकी
देवर ने कट्टे की नोक पर बनाया हवस का शिकार, फिर वीडियो वायरल कर भाई-भाभी को दी ये धमकी
Google CTA

Barmer Crime News: राजस्थान (rajasthan news) में 15 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप करने और अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है. जब परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर नाबालिग की फोटो देखी तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता ने परिवार को आपबीती बताई. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

Read more!

घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले में बॉर्डर इलाके के बीजराड़ थाना इलाके की है. नाबालिग के परिजनों ने 30 जुलाई को पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि 2 दिन पहले परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे और बच्ची घर पर अकेली थी. उस दौरान नाबालिग को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक राणा खान घर में घुस गया. जहां उसने पहले नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद रेप किया. रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो खींचें और सोशल मीडिया पर डाल दिए.

घटना के बाद से आरोपी फरार
बीजराड़ थानाधिकारी भंवरलाल के अनुसार पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत आईटी की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं नाबालिग का मेडिकल भी करवा लिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. मामले की जांच एससी-एसटी सेल अधिकारी अरविंद जांगिड़ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें डालने की नहीं हुई पुष्टि
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की बात सामने आई है. लेकिन, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है. साथ ही बच्ची की उम्र को लेकर भी कोई दस्तावेज अभी सामने नहीं आया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की सही उम्र का पता लग पाएगा.

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा: छात्रा की पानी की बोतल में मिलाई ये गंदी चीज! छेड़छाड़ के बाद मचा हंगामा