हनुमान बेनीवाल, बद्रीराम जाखड़ से लेकर राजस्थान पुलिस… दिव्या मदेरणा ने सबको लिया निशाने पर

अशोक शर्मा

04 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 4 2023 4:15 AM)

Divya Maderna raised questions on Rajasthan Police: जोधपुर (jodhpur news) से ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (divya maderna) ने एक बार फिर तेवर दिखा दिए. अपनी पार्टी की सरकार पर आक्रामक रहने वाली कांग्रेस (congress) विधायक ने इस बार कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला. 3 अक्टूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र के अणवाना गांव में एक […]

NewsTak
Google CTA

Divya Maderna raised questions on Rajasthan Police: जोधपुर (jodhpur news) से ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (divya maderna) ने एक बार फिर तेवर दिखा दिए. अपनी पार्टी की सरकार पर आक्रामक रहने वाली कांग्रेस (congress) विधायक ने इस बार कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला. 3 अक्टूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र के अणवाना गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मैं पुलिस व प्रशासन के भरोसे चुनाव नहीं लडती हूं.

Read more!

दिव्या मदेरणा ने कहा कि मेरे पर भोपालगढ़ में 11अप्रैल को हमला हुआ था. तब मेरी गाड़ी को चौतरफा घेरकर हमला किया था. आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां थी और तीन दिन पहले कहा था कि मेरे पर हमला होगा. हमले के बाद बड़ी मशक्कत से वहां से निकली, नहीं तो मैं अस्पताल में होती.

राजस्थान पुलिस पर खड़े किए ये सवाल

तीखे तेवर अपनाते हुए उन्होंने कहा कि महिला विधायक पर हुए हमले का आज तक जोधपुर पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा है. ऐसी क्या मजबूरी थी कि राजस्थान पुलिस ने चूडियां पहन ली है? ऐसे असामाजिक तत्व और गुंडे को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी? ऐसी क्या विफलता एसपी और एडिशनल एसपी की होती है? बाद में आश्वासन देकर Y श्रेणी की सुरक्षा देकर खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन आज फिर वही हालात हुए थे.

‘हनुमान बेनीवाल के यहां भेज दी पुलिस’

ओसियां विधायक ने कहा कि आज पुलिस ओसियां में बेनीवाल की सभा में भेज दी. मैंने पुलिस महानिदेशक को फोन कर कह दिया कि मुझे ऐसी खानापूर्ति और ढकोसले वाली सुरक्षा नहीं चाहिए. मैं आप लोगों के भरोसे नहीं हूं. दिव्या मदेरणा ने कहा कि ओसियां की सभा में ओसियां के 300 आदमी है. बाकी लोग दूसरी जगह हैं. जिनके लिए पुलिस का जाब्ता लगा रखा है. पुलिस को बताना होगा किसकी सुरक्षा करना चाहती है और किसे सुरक्षा तक में रखना चाहती है. इस दौरान भोपालगढ़ में हुए हमले का मामला उठाकर पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर भी निशाना साधा.