वसुंधरा राजे के रिप्लेसमेंट पर दीया कुमारी ने तोड़ी चुप्पी, बताई अपने मन की ये बात

राजस्थान तक

• 02:30 PM • 18 Oct 2023

Diya Kumari broke her silence on Vasundhara Raje: राजस्थान की बीजेपी नेता और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी को पार्टी ने विद्याधरनगर सीट से टिकट देकर सबको चौंका दिया है. इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया है. ऐसा माना जा रहा है […]

वसुंधरा राजे के रिप्लेसमेंट पर दीया कुमारी ने तोड़ी चुप्पी, बताई अपने मन की ये बात
वसुंधरा राजे के रिप्लेसमेंट पर दीया कुमारी ने तोड़ी चुप्पी, बताई अपने मन की ये बात
Google CTA

Diya Kumari broke her silence on Vasundhara Raje: राजस्थान की बीजेपी नेता और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी को पार्टी ने विद्याधरनगर सीट से टिकट देकर सबको चौंका दिया है. इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया है. ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी दीया कुमारी को वसुंधरा राजे के रिप्लेसमेंट के तौर पर तैयार करना चाहती है. दीया कुमारी ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Read more!

एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में दीया कुमारी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए वसुंधरा राजे को अपना ‘गुरु’ तक बता दिया. उन्होंने कहा, “मैं वसुंधरा जी का बहुत सम्मान करती हूं जो राजनीति में मेरी गुरु भी रही हैं. हम सभी बीजेपी के सिपाही हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करने के लिए हमेशा तैयार हैं. फिलहाल मेरा फोकस विद्याधरनगर सीट पर है.”

बीजेपी के CM फेस घोषित नहीं करने पर कही ये बात

बीजेपी द्वारा राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किए जाने पर दीया ने कहा कि कौन कहता है बीजेपी के पास सीएम का चेहरा नहीं है? कमल ही बीजेपी का चेहरा है. पीएम मोदी ने भी रैली में कहा था कि कमल का फूल ही सीएम के चेहरे का प्रतीक है.

इस वजह से है दीया कुमारी के नाम की चर्चा

जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी राजपूत होने के साथ-साथ युवा और स्मार्ट भी हैं. उन्होंने लंदन से ग्रेजुएट किया है और राजस्थान की राजनीति में उनकी एक खास पहचान है. वर्तमान में वह राजसमंद सीट से लोकसभा की सांसद हैं और विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें विद्याधरनगर सीट से टिकट मिला है. अब चर्चाएं हैं कि अगर बीजेपी जीतती है तो उन्हें पार्टी सीएम बना सकती है. हालांकि उन्होंने खुद ऐसी सभी चर्चाओं को महज अटकलें करार दिया है.

यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास युद्ध से राजस्थान चुनाव में किस पार्टी को मिलेगा फायदा? सर्वे में सामने आई ये बात