पायलट के आरोपों पर डोटासरा ने दिया जवाब, बोले- ‘कोई कैसे कह सकता है कि कार्रवाई नहीं होती’

राजस्थान तक

• 02:11 PM • 01 Jun 2023

Govind Singh Dotasara On Sachin Pilot: राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम लिए बिना उन पर इशारों-इशारों में पलटवार किया है. उन्होंने वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने के सचिन पायलट के आरोपों का भी खुलकर जवाब दिया. डोटासरा […]

पायलट के आरोपों पर डोटासरा ने दिया जवाब, बोले- 'कोई कैसे कह सकता है कि कार्रवाई नहीं होती'
पायलट के आरोपों पर डोटासरा ने दिया जवाब, बोले- 'कोई कैसे कह सकता है कि कार्रवाई नहीं होती'
Google CTA

Govind Singh Dotasara On Sachin Pilot: राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम लिए बिना उन पर इशारों-इशारों में पलटवार किया है. उन्होंने वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने के सचिन पायलट के आरोपों का भी खुलकर जवाब दिया.

Read more!

डोटासरा ने कहा- कौन कहता है कि भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती. राज्य के अंदर तो होती ही रहती है. जो-जो मामले आते हैं तो एफआईआर दर्ज होती है उसपे सबपे तो कार्रवाई होती है. कोई ऐसा कह सकता है कि कार्रवाई नहीं होती.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि हमारी सरकार में जहां भी भ्रष्टाचार सामने आया वहां पर वहां पर हमने आईएएस, आईपीएस को भी अंदर किया है और सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं. हमारी सरकार के काम पर किसी को शक नहीं करना चाहिए.

‘वसुंधरा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी इसलिए तो जनता ने हटाया’
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ये कौन कह रहा है कि बीजेपी की पिछली सरकार भ्रष्ट नहीं थी और आज मोदीजी की सरकार भ्रष्ट नहीं है. हम तो चिल्ला चिल्लाकर कह रहे हैं कि मोदीजी की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है. वसुंधरा जी की पिछली सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई थी इसलिए तो जनता ने उसको हटाया है.

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार के लिए भ्रष्टाचार बड़ी मुसीबत? सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हो गया फरमान