डोटासरा बोले- थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर नहीं किए तो लोग कपड़े फाड़ देंगे, 13 जिलों में एक भी सीट नहीं आएगी

विशाल शर्मा

17 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 17 2023 7:07 AM)

Rajasthan: राजस्थान की कांग्रेस सरकार के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले गले की फांस बन चुके हैं. सरकार के चार साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत चुका है लेकिन एक बार भी इनके ट्रांसफर नहीं हुए हैं. जिसको लेकर शिक्षकों ने कई बार सड़कों पर उतरकर आंदोलन किए और सरकार को चेताया कि यदि […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan: राजस्थान की कांग्रेस सरकार के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले गले की फांस बन चुके हैं. सरकार के चार साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत चुका है लेकिन एक बार भी इनके ट्रांसफर नहीं हुए हैं. जिसको लेकर शिक्षकों ने कई बार सड़कों पर उतरकर आंदोलन किए और सरकार को चेताया कि यदि तबादले नहीं हुए तो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट की चोट से मुंह तोड़ जवाब देंगें. शायद इसका आभास अब कांग्रेस को भी हो चुका है, तभी तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री के सामने यह तक कह दिया कि यदि थर्ड ग्रेड टीचर के ट्रांसफर नहीं हुए तो 13 जिलों में एक भी सीट नहीं आएगी और ऊपर से लोग उनके कपड़े फाड़ डालेंगे.

Read more!

जयपुर के राजस्थान कॉलेज प्रांगण में रविवार को आयोजित हुए सत्कार-2023 समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से ही मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वर्तमान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को कहा कि आप अपने संबोधन में शिक्षकों के तबादलों पर कुछ नहीं बोले कोई बात नहीं, उम्र को फर्क है, आपका दोष नहीं है. लेकिन आने वाले चुनाव में इसके नुकसान गिनाते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने लोकल शेखावाटी भाषा में बोलते हुए कहा कि ‘नई भर्ती लानू सु पेली आ थर्ड ग्रेड आला को भी कांटो काड़ दो, वरना तो एक ही कोनी आयेलो 13 जिला में तो थारा और म्हारा कपड़ा फाड़ेला’.

इसके बाद डोटासरा ने कहा कि इसके लिए 2-4 दिन में बैठकर अधिकारियों से बातचीत कर फैसला करो. यदि कोई अधिकारी गड़बड़ करें और रूचि नहीं दिखावे तो मुख्यमंत्री को बोलकर उसे हटवा दो. लेकिन थर्ड ग्रेड टीचर को ट्रांसफर तो नई नियुक्ति से पहले करना ही चाहिए. जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए शिक्षा मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री से मिलकर बात कर लेंगे. तबादलों की कोई पॉलिसी बन जाए तो कभी कोई दिक्कत नहीं आए. हालांकि यह हमारी कमी रही है कि हम पॉलिसी नहीं बना पाए.

कॉमेडियन श्याम रंगीला को PM मोदी की नकल करना पड़ा भारी, अब मिल सकती है यह सजा