पीएम मोदी के बयान पर डोटासरा का तंज- BJP सरकार ने की गुर्जरों की हत्या, अब उन्हीं से जोड़ा नाता

राजस्थान तक

29 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 29 2023 11:07 AM)

Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी के दौरे के बाद जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज मोदीजी राजस्थान आए. लेकिन ना तो देवनारायण कॉरिडोर का ऐलान हुआ और ना ही ईआरसीपी पर वादा निभाया. उन्होंने कहा कि मोदी ने 1 रुपए की भी घोषणा नहीं की. राजस्थान में भारतीय […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी के दौरे के बाद जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज मोदीजी राजस्थान आए. लेकिन ना तो देवनारायण कॉरिडोर का ऐलान हुआ और ना ही ईआरसीपी पर वादा निभाया. उन्होंने कहा कि मोदी ने 1 रुपए की भी घोषणा नहीं की. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी बिखरी पड़ी है.

Read more!

पीसीसी चीफ ने मोदी के गुर्जरों से नाता जोड़ने वाले बयान पर भी तंज कसा और कहा कि जिस भाजपा सरकार ने आरक्षण मामले में गुर्जरों की हत्या कर दी. उन्होंने गुर्जरों से नाता जोड़ दिया. लेकिन आज यहां आए तो देवनारायणजी के नाम पर ऐसी घोषणा करनी चाहिए थी लोग उसे याद करते.

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्रीजी ने भगवान देवनारायण के नाम पर छुट्टी की घोषणा की. जिसे लोग कई वर्षों तक याद रखेंगे. जबकि मोदीजी ने तो कमल से गुर्जरों का नाता जोड़ दिया. ये वोट और सत्ता के लालची लोग है. ये सत्ता के लिए ही काम करते है. ये देश या किसी समाज के लिए काम नहीं करते हैं. ये आज प्रधानमंत्रीजी ने साबित कर दिया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भीलवाड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने गुर्जर समाज के आराध्यदेव भगवान देवनारायण की 1111वीं जन्म जयंती पर उनके जन्मस्थान मालासेरी डूंगरी में सभा को संबोधित किया था.

मोदी ने बयान में कहा था कि भगवान देवनारायण का अवतरण भी कमल पर हुआ था. जी-20 के लोगो में भी पृथ्वी को कमल पर बैठाया और हम तो वो लोग जो पैदा ही कमल पर हुए. इसलिए हमारा और आपका तो गहरा नाता है. वहीं, प्रधानमंत्री के भीलवाड़ा में विजिट से पहले ही देवनारायण जयंती पर 28 जनवरी को गहलोत सरकार ने राजकीय अवकाश की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता ने कबूली फर्जीवाड़े की बात, बोले- हमने 45 साल के युवाओं को बुजुर्ग बताकर दी पेंशन