चूरू में BJP पर बरसे गहलोत, बोले- इन्हें अभी तक ये भी नहीं पता कि इनका नेता कौन हैं?

राजस्थान तक

• 01:55 AM • 11 Oct 2023

Ashok gehlot on rajendra rathore: विधानसभा चुनाव (rajastahn election 2023) के लिए बीजेपी ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. अब इंतजार कांग्रेस (congress) की लिस्ट का है. जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है. वहीं चूरू में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम अशोक गहलोत (ashok gehlot) बीजेपी पर […]

Rajasthan: 'राजस्थान विजन-2030' कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने साधा PM पर निशाना, बोले- मार्केटिंग गुरु हैं मोदी 
Rajasthan: 'राजस्थान विजन-2030' कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने साधा PM पर निशाना, बोले- मार्केटिंग गुरु हैं मोदी 
Google CTA

Ashok gehlot on rajendra rathore: विधानसभा चुनाव (rajastahn election 2023) के लिए बीजेपी ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. अब इंतजार कांग्रेस (congress) की लिस्ट का है. जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है. वहीं चूरू में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम अशोक गहलोत (ashok gehlot) बीजेपी पर जमकर बरसे. पहले तो चूरू विधायक और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा. बीजेपी की लिस्ट को लेकर कहा कि कल जो लिस्ट 41 प्रत्याशियों की आई है. उसमें राजेंद्र राठौड़ का नाम नहीं है, बीजेपी वाले अब तक अपना चेहरा तक स्पष्ट नहीं कर पाए.

Read more!

गहलोत ने कहा कि इनको अभी तक यह नहीं पता कि हमारा नेता कौन होगा, बस मोदी ने कह दिया कि हम कमल के फूल पर चुनाव लड़ेंगे. मोदी सरकार के 25 सांसदों ने 5 साल में क्या किया? अब तक कुछ नहीं किया. यह सिर्फ मिलकर ईआरसीपी को लेकर भी कुछ नहीं कर पाए.

‘भंवर लाल शर्मा ने जो मांगा, इसके लिए मैंने मना नहीं किया’

गहलोत ने कहा कि यहां तक कि भंवर लाल शर्मा ने जो मांगा, इसके लिए मैंने मना नहीं किया. राजस्थान में हमारी सरकार ने अब तक 1 लाख 50 हजार सड़कें बना दी है. सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लिस्ट आउट की है, चुनाव का बिगुल बच चुका है. उन्होंने कहा ‘कल राहुल गांधी, खड़गे साहब ने भी एआईसीसी में जातिगत जनगणना का प्रस्ताव पास किया था. इस प्रस्ताव पास होने से एक नई शुरुआत हुई है.

सीएम के इस संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, तारानगर के विधायक नरेंद्र बुडानिया, राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, लोकसभा प्रभारी राजपाल खारोला, देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी और चूरू सभापति पायल सैनी आदि मौजूद रहे.