Jhalawar Lok Sabha Seat Results: झालावाड़-बारां में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. इस सीट से बीजेपी के दुष्यंत कुमार ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी ऊर्मिला भाया जैन हार गई है. बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को 4 लाख 53 हजार 928 वोट से हराया था.
ADVERTISEMENT
इस चुनाव में बीजेपी की ओर से दुष्यंत सिंह और कांग्रेस की तरफ से उर्मिला जैन मैदान में थे. दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी. लेकिन परिणाम कांग्रेस के विपरीत आए हैं. इस हार के साथ कांग्रेस झालावाड़-बारां सीट से हार की हैट्रिक बना चुकी है.
2024 के नतीजे
दल | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | दुष्यंत सिंह | 865376 |
कांग्रेस | उर्मिला जैन | 494387 |
अंतर | 370989 |
क्या थे 2019 के नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में झालावाड़-बारां सीट से बीजेपी के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को 4 लाख 53 हजार 928 वोट से हराया था. जो बहुत बड़ा मार्जिन था. दुष्यंत सिंह को 8,87,400 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 4,33,472 वोट मिले थे. 2014 में दुष्यन्त सिंह ने यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया को हराया था.
दल | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | दुष्यंत सिंह | 8,87,400 |
कांग्रेस | प्रमोद शर्मा | 4,33,472 |
ADVERTISEMENT