राजस्थान में सुबह-सुबह ED की एंट्री, बड़े गबन की जांच के लिए कई जगह छापेमारी

संतोष शर्मा

01 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 1 2023 5:19 AM)

ED entry in Rajasthan: अलवर जिले (Alwar News) में जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी (ED) की एंट्री हो गई है. बहरोड़ (Behror) में जलदाय विभाग के अधिकारियों के आवास और दफ़्तर में ईडी की टीम की कार्रवाई जारी है. सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बहरोड़ के जलदाय […]

NewsTak
Google CTA

ED entry in Rajasthan: अलवर जिले (Alwar News) में जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी (ED) की एंट्री हो गई है. बहरोड़ (Behror) में जलदाय विभाग के अधिकारियों के आवास और दफ़्तर में ईडी की टीम की कार्रवाई जारी है. सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बहरोड़ के जलदाय विभाग के दफ़्तर पहुंची. जहां फाइल और कंप्यूटर से डाटा एकत्रित करने की कार्रवाई जारी है. इसके आलावा जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता मायालाल सैनी के आवास पर भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

Read more!

गौरतलब है कि अगस्त महीने में एसीबी की टीम ने जल जीवन मिशन घोटाले पर कार्रवाई करते हुए ट्रेप किया था. जिसमें ठेकेदार और अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. जल जीवन मिशन में पाइप लाइन खरीद में हुए घोटाले को लेकर ईडी के अधिकारियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के कब्जे से दस्तावेज और फाइलों को खंगालने का काम किया जा रहा है.

जलदाय विभाग के दफ्तर में चल रही छापेमारी

जलदाय विभाग के दफ्तर से रिकॉर्ड खंगाल कर ईडी की टीम पता लगा रही है कि विभाग के द्वारा कब टेंडर हुए थे और टेंडर लेने वाली कंपनी का बैकग्राउंड क्या है. कंपनी और उनका अनुभव का क्या रिकॉर्ड है. पाइप खरीद घोटाला किस तरीके से किया गया है. ग्रामीण इलाकों में पाइप लाइन कहां से खरीद कर बिछाए गए हैं. सभी तथ्यों की जांच ईडी की टीम कर रही है.

क्या है मामला

जल जीवन मिशन में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पानी की व्यवस्था करनी थी. जिसका खर्चा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा बराबर की हिस्सेदारी में करना था. इस योजना के तहत डीआई डक्टर आयरन पाइप लाइन डाली जानी थी. जिसकी जगह पीएचईडी की पाइप लाइन डाल दी गई. हरियाणा से पाइपलाइन लाकर राजस्थान में लगा दी गई. कई जगह पर पुरानी पाइप लाइनों को ही बता कर पैसा उठा लिया गया और कई स्थानों पर जमीन में पाइपलाइन गाड़ी नहीं उसके बावजूद भी पैसा उठाकर गबन किया गया है.

जानें उदयपुर के उस आलीशान होटल के बारे में जो ED की छापेमारी से है चर्चाओं में