पिछले 4 साल से इस इमारत की वजह से दुखी था पूरा नागौर, महज 15 सेकेंड में भरभराकर गिरी, देखें Video

Kesh Ram

• 01:06 PM • 25 Mar 2023

Rajasthan News: नागौर के मानासर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य 4 साल पहले शुरू हुआ था. 3 साल में पूरा 80% ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया लेकिन मानासर चौराहे पर स्थित दुकान इसके बीच बाधा बन रही थी. इस वजह से वहां के दुकानदार और पूरा शहर दुखी था. ऐसे में कई बार प्रशासन […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: नागौर के मानासर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य 4 साल पहले शुरू हुआ था. 3 साल में पूरा 80% ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया लेकिन मानासर चौराहे पर स्थित दुकान इसके बीच बाधा बन रही थी. इस वजह से वहां के दुकानदार और पूरा शहर दुखी था. ऐसे में कई बार प्रशासन ने नोटिस भी थमाए लेकिन दुकानदार ने उसे नहीं हटाया. आखिरकार प्रशासन ने महज 15 सेकंड में इस 2 मंजिला इमारत को धड़ाम से गिरा दिया जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Read more!

गौरतलब है कि मानासर स्थित पेट्रोल पंप के एकदम आगे स्थित 2 मंजिला इमारत की वजह से पूरा ओवरब्रिज का काम लंबे समय से अटका हुआ था. मानासर रेलवे फाटक संख्या सी 64 पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान यह दुकान बीच में आ रही थी. इसके चलते पिछले दिनों बीकानेर रोड पर फोरलेन निर्माण का शिलान्यास करने आए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मानासर पुलिया के बीच में आ रही दुकानों को हटाने के सख्त निर्देश दिए थे.

इसके बाद नेशनल हाईवे सहित पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और शनिवार को इस दो मंजिला दुकान को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी. जेसीबी की सहायता से दुकानों को गिराने का काम शुरू हुआ. इस दौरान तहसीलदार धनाराम गोदारा, कोतवाली सीआई नरेंद्र जाखड़, महिला थाना अधिकारी छितरसिंह सहित नगर परिषद के कार्मिक मौजूद थे. 7 मीटर चौड़े इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज का अधिकांश काम पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इन टाइगर रिजर्व में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी! ये है पूरा प्लान